Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। तभी तो आज इस खास मौके पर दुनियाभर से कोहली को शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसके चलते हुए अब वह सोशल मीडिया पर भी विराट छाए हुए हैं। लेकिन अब जब बात सोशल मीडिया की हो रही है तो आइए किंग कोहली के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी सोशल मीडिया से होने वाली कमाई पर नजर डाल लेते हैं।
एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए कितना चार्ज करते हैं कोहली :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तभी तो अब उनके बर्थडे पर सोशल मीडिया पर तमाम सभी साथी क्रिकेटर्स और फैंस उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह इस मौजूदा समय में दुनिया में सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोवर वाले क्रिकेटर भी हैं। इस समय इंस्टा पर विराट के 274 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह खुद भी 284 लोगों को फॉलो करते हैं।

इसके अलावा अब दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के इंस्टाग्राम की कमाई की बात करें तो इसपर कोई आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन फिर भी सोशल मीडिया की मानें तो विराट एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 9 से 14 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इस बीच यह बताया जाता है कि पोस्ट का शुरुआती चार्ज 9 करोड़ है और फिर ब्रांड के हिसाब से ये रकम बढ़ती जाती है।
ट्विटर से कितना कमाते हैं विराट कोहली :-
भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को एक्स पर 67.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जबकि वह खुद भी इसी प्लेटफार्म पर 59 लोगों को फॉलो करते हैं। इसके चलते हुए उनकी ट्विटर से भी काफी मोती कमाई होती है। लेकिन इसको लेकर भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। वहीं यह बताया जाता है कि विराट को एक एक्स पोस्ट के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिलते हैं।

जबकि यह भी बताया जाता है कि यह रकम ब्रांड के हिसाब से घटती और बढ़ती है। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि इस समय विराट कोहली ने टी-20 और फिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस मौजूदा समय में वह केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन इन सबका उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं पड़ा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

