Ashes series: ऐतिहासिक एशेज सीरीज इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेली जाती है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट आगामी 21 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके अलावा इस बार यह 5 मैचों की प्रतिष्ठित सीरीज ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली जाने वाली है। लेकिन अभी तक एशेज सीरीज के इतिहास में एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच खेले गए हैं। तब इनमें बल्ले और गेंद के बीच हमें कांटे की टक्कर भी देखने को मिली थी। आइए आज हम उन रोचक मुकाबलों की बात करते हैं जिसमें 10 या कम रनों के अंतर से मैच का परिणाम निकला था।
1. बर्मिंघम टेस्ट : साल 2005 :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2005 में बर्मिंघम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को केवल 2 रन से हराया था। तब इस मैच में जीत के लिए मिले 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम केवल 279 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

वहीं इस मैच की आखिरी पारी में माइकल कास्प्रोविच 10वें विकेट के रूप में आउट हुए थे। उस समय इंग्लिश गेंदबाज स्टीवन हार्मिसन ने उनको आउट करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 407 और 182 रन बनाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 308 और 279 रन के स्कोर बनाए थे।
2. मैनचेस्टर टेस्ट : साल 1902 :-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने साल 1902 में खेले गए मैनचेस्टर टेस्ट में अपनी पहली पारी में 299 रन बनाए थे। उस समय अपनी टीम के लिए विक्टर ट्रम्पर ने शानदार शतक (104) भी लगाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी अपनी पहली पारी में 262 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में केवल 86 रनों के अंदर ही ऑलआउट हो गई थी।

तब उनको ढेर करने में इंग्लिश गेंदबाज बिल लॉकवुड ने शानदार (5/28) भूमिका निभाई थी। इसके बाद जीत के लिए मिले 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 120 रन पर सिमट गई थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ह्यूज ट्रम्बल ने कुल 10 विकेट लिए थे।
3. मेलबर्न टेस्ट : साल 1982 :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 1982 में खेले गए मेलबर्न टेस्ट मैच को 3 रनों से जीता था। इस मैच में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 287 रन बनाए थे।

इसके बाद इंग्लिश टीम ने अपनी दूसरी पारी में भी कुल 294 रन बनाए थे। वहीं अंत में जीत के लिए मिले 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम 288 रन ही बना पाई थी। इस मैच में सबसे दिलचस्प बात यह थी कि एलन बॉर्डर और जेफ थॉम्पसन ने 10वें विकेट के लिए 70 रन जोड़े थे।
4. सिडनी टेस्ट : साल 1885 :-
एशेज सीरीज साल 1885 में खेला गया सिडनी टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा था। इसको ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 रनों से जीता था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 181 रन और दूसरी पारी में 165 रन बनाए थे।

जबकि दूसरी तरफ इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी अपनी पहली पारी में 133 रन बनाए थे। वहीं अंत में जीत के लिए मिले 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 207 रन ही बना पाई थी।
5. सिडनी टेस्ट : साल 1894 :-
एशेज सीरीज साल 1894 में खेले गए सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने 10 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 586 रन बनाए थे। वहीं अपनी टीम के लिए तब सिड ग्रेगरी ने दोहरा शतक लगाया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लिश टीम की पहली पारी 325 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद फॉलऑन खेलते हुए इंग्लिश टीम ने अपनी दूसरी पारी में 437 रन बनाए थे। इसके बाद अंत में जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम हासिल नहीं कर पाई।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

