ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच हमें हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका की मजबूत और आक्रामक बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ तब भारतीय गेंदबाजों ने कई यादगार प्रदर्शन भी किए हैं। इस दौरान इन भारतीय गेंदबाजों ने अपनी लाइन-लेंथ, सटीकता और कौशल के दम पर अफ्रीकी बल्लेबाजों को बार-बार परेशान किया और ढेरों विकेट भी लिए हैं। अब ऐसे में इस आगामी वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. अनिल कुंबले : 46 विकेट :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का नाम आता है। वहीं साल 1992 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ आखिरी बार वह साल 2006 में खेलते हुए दिखिए दिए थे।

इस बीच उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 40 वनडे मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 39 पारियों में 32 की गेंदबाजी औसत से 46 विकेट लिए थे।जबकि इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिया था। इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/25 का रहा था।
2. हरभजन सिंह : 31 विकेट :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के एक और पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का नाम आता है। साल 2001 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ आखिरी बार वह साल 2015 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस बीच उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 24 वनडे मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 23 पारियों में 31.74 की शानदार गेंदबाजी औसत से 31 विकेट लिए थे। इसके अलावा इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/27 का रहा था।
3. जवागल श्रीनाथ : 28 विकेट :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का नाम आता है। साल 1991 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2001 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस बीच उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 33 मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 33 पारियों में 50.25 की बेहद खराब गेंदबाजी औसत के साथ 28 विकेट लिए थे। जबकि इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/34 का रहा था।
4. कुलदीप यादव : 27 विकेट :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम आता है। साल 2018 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 13 वनडे मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 13 पारियों में 16.51 की शानदार गेंदबाजी औसत से 27 विकेट चटकाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ 3 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/18 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

