Thursday, March 5

Goodbye 2025: टेस्ट क्रिकेट में साल 2025 कई टीमों के लिए काफी यादगार रहा है। क्यूंकि इस साल कई मुकाबलों में बल्लेबाजों ने लंबी पारियां खेलते हुए विशाल स्कोर भी खड़े किए हैं। वहीं इस बीच कुछ टीमों ने एक पारी में रन बनाने की नई ऊंचाइयों को छुआ और विरोधी गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया था। उस समय घरेलू और विदेशी परिस्थितियों में बने ये बड़े स्कोर टीमों की मजबूत बल्लेबाजी को भी दर्शाते हैं। आइए साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर बनाने वाली टीमों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. इंग्लैंड टीम : 669 रन बनाम भारत :-

इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर खेलते हुए 669 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम केवल 358 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

England cricket team
England cricket team

इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने यह पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। तब इस मैच में जो रूट ने 150 रन बनाए थे। जबकि बेन स्टोक्स के बल्ले से 141 रन निकले थे। इसके अलावा जैक क्रॉली ने 84 और बेन डकेट ने 94 रन बनाए थे। इसके चलते हुए यह मैच तब ड्रा रहा था।

2. ऑस्ट्रेलिया टीम : 654/6 बनाम श्रीलंका :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने गाले के मैदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम खिलाफ खेलते हुए 654/6 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम के लिए तब बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 232 रन की शानदार पारी खेली थी।

Australia cricket team
Australia cricket team

जबकि इसी मैच में स्टीव स्मिथ (141) और जोश इंग्लिस (102) ने शानदार शतक लगाए थे। उनके अलावा ट्रेविस हेड के बल्ले से भी 57 रनों की पारी आई थी। तब इस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पारी और 242 रन से जीता था।

3. दक्षिण अफ्रीका टीम : 626/5 बनाम जिम्बाब्वे :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 626/5 का पहाड़ जैसा स्कोर बना डाला था। उस मैच में वियान मुल्डर ने 334 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 367 रन बनाए थे।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

उनकी उस शानदार पारी में तब 49 चौके और 4 छक्के भी निकले थे। जबकि बल्लेबाज डेविड बेडिंगहाम ने 82 और लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने 78 रन की पारी खेली थी। तब इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 236 रन से जीत लिया था।

4. दक्षिण अफ्रीका : 615 बनाम पाकिस्तान :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका की टीम का ही नाम आता है। तब उस मैच में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ केपटाउन के मैदान पर खेलते हुए 615 रन बना दिए थे। उस मैच की पहली पारी में रयान रिकेल्टन ने 343 गेंदों का सामना करते हुए 259 रन बनाए थे।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

जबकि तेम्बा बावुमा ने 106 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेने के बल्ले से भी शानदार 100 रन आए थे। इसके चलते हुए तब उस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से जीत मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version