Saturday, March 14

Test cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने कोलकाता टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 30 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम 124 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 94 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके अलावा यह भारत की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हार भी थी। इस बीच ऐसे में आइए भारत के खिलाफ सबसे छोटे लक्ष्यों का सफलतापूर्व बचाव करने वाली टीमों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. 120 रन – वेस्टइंडीज बनाम भारत :-

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट में खेलते हुए सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज है। वहीं साल 1997 में उन्होंने ब्रिजटाउन टेस्ट में खेलते हुए केवल 120 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया था। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम के पहली पारी में 298 रन के जवाब में भारतीय टीम ने 319 रन बनाए थे।

West Indies cricket team
West Indies cricket team

इसके चलते हुए भारतीय टीम को पहली पारी में 21 रन की अहम बढ़त मिली थी। इसके बाद कैरेबियाई टीम की दूसरी पारी केवल 140 रनों पर ही सिमट गई थी। लेकिन इसके बाद मिले 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम केवल 81 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

2. 124 रन – दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत :-

अभी हाल हमें खेले गए कोलकाता टेस्ट में रनों का सफलतापूर्वक बचाव करने के चलते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम इस सूची में दूसरे पायदान पर आ गई है। इस मैच में जीत के लिए मिले 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम अंत में केवल 93 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

तब भारतीय टीम की तरफ से दूसरी पारी में 20 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज अक्षर पटेल (26) और वाशिंगटन सुंदर (31) थे। वहीं इस मैच में अफ्रीका के अनुभवी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर ने 4 विकेट लेकर मैच को अपनी तरफ मोड़ दिया था। इस मैच में उन्होंने कुल 8 विकेट लिए थे।

3. 147 रन – न्यूजीलैंड बनाम भारत :-

पिछले साल 2024 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रचा था। तब मुंबई टेस्ट मैच में कीवी टीम ने 147 रनों के छोटे से लक्ष्य का बचाव करते हुए जीत हासिल की थी।

New Zealand cricket team
image source vis getty images

इस मैच में 29 रनों पर 5 विकेट गंवाने के बाद ऋषभ पंत (64) की बदौलत भारतीय टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया था। जबकि इस मैच में बाकि के बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं दिया था। इसके चलते हुए तब पूरी भारतीय टीम 121 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं तब इस मैच में कीवी गेंदबाज एजाज पटेल ने 6 विकेट चटकाए थे।

4. 176 रन – श्रीलंका बनाम भारत :-

इस सूची में चौथे नंबर पर श्रीलंका क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2015 में गाले टेस्ट मैच में खेलते हुए 176 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया था। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में 183 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय की टीम की तरफ से पहली पारी में शिखर धवन और विराट कोहली ने शानदार शतक लगाए थे।

Sri Lanka Cricket Team
Sri Lanka Cricket Team

उनकी शानदार पारियों के चलते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 375 रन बनाकर 192 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम ने 367 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने भारत को 175 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन इन रनों के जवाब में तब भारतीय टीम केवल 112 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version