Saturday, March 14

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुछ विकेटकीपर बल्लेबाज सफल कप्तान भी साबित हुए हैं। इनमें से एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सफल कप्तान की एक मिसाल हैं। इस बीच उन्होंने खेलते हुए अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। जबकि इस वर्तमान समय में शाई होप वेस्टइंडीज की कप्तानी करते हुए काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही समाप्त हुई वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ वनडे मैच में शतक जड़ा था। इस बीच आइए आज उन विकेटकीपर कप्तानों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने सर्वाधिक शतक लगाए हैं।

1. शाई होप : 6 शतक :-

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप ने भी कप्तान के तौर पर खेलते हुए अभी तक 6 वनडे शतक लगाए हैं। इसके अलावा इस बीच उन्होंने अभी तक 43 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी की है। इनमें खेलते हुए उन्होंने 55.90 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,789 रन बनाए हैं।

Shai Hope
Shai Hope

वहीं वह अभी तक अपने वनडे करियर में 6,000 से अधिक रन भी बना चुके हैं। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही है कि इस बीच उनका बल्लेबाजी औसत भी लगभग 50 का रहा है। इसके अलावा वह वनडे फॉर्मेट में अभी तक कुल 19 शतक भी लगा चुके हैं।

होप ने बनाए हैं वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरे सबसे तेज 6,000 रन :-

Shai Hope
Shai Hope

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए स्टार बल्लेबाज शाई होप दूसरे सबसे तेज 6,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। इन रनों को बनाने के लिए उन्होंने कुल 142 पारियों का समय लिया है। जबकि सभी कैरेबियाई बल्लेबाजों में उनसे तेज यह आंकड़ा केवल सर विवियन रिचर्ड्स ने ही छुआ था। क्यूंकि उन्होंने यह आंकड़ा केवल 141 पारियों में ही छू लिया था।

2. महेंद्र सिंह धोनी : 6 शतक :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर का अंत 10,000 से अधिक रन बनाने के साथ किया था। इसमें उनके 10 शतक भी शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने अपने वनडे करियर का ज्यादातर क्रिकेट कप्तान के रूप में ही खेला था। इस बीच उन्होंने 200 वनडे मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी।

MS Dhoni
MS Dhoni

तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 172 पारियों में खेलते हुए 53.55 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 6,641 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनका नाबाद रहते हुए 139 रन का सर्वोच्च स्कोर भी आया था। अपनी कप्तानी में खेलते हुए उन्होंने भी कुल 6 शतक लगाए थे।

3. एबी डिविलियर्स : 4 शतक :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी इस सूची में शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए कप्तान के तौर पर खेलते हुए 4 शतकीय पारियां भी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 228 वनडे मैच खेले थे।

AB de Villiers
AB de Villiers/Getty Images

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 218 पारियों में खेलते हुए 53.50 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 101.09 की स्ट्राइक रेट के साथ 9,577 रन बनाए थे। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 25 शतक और 53 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस बीच वह 7 पारियों में शून्य पर भी आउट हुए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version