ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। क्रिकेट के इस खेल में जब कोई भी बल्लेबाज लगातार रन बनता है तो उस समय वह कई सारे रिकार्ड्स भी अपने नाम कर लेता है। वहीं मौजूदा दशक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप के लिए काफी शानदार चल रहा है। क्यूंकि इस कैरेबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने साल 2020 ले लेकर अभी तक कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। वहीं अभी हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए भी वनडे में शानदार शतक लगाया था। इस बीच आइए एक दशक के दौरान सर्वाधिक शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1 कुमार संगाकारा : 15 शतक :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने साल 2010 के दशक में खेलते हुए 15 वनडे शतक लगाए थे। वहीं उस दशक के दौरान खेलते हुए उन्होंने 135 पारियों में 52.96 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 6,356 रन बनाए थे।

Kumar Sangakkara
Kumar Sangakkara

इसके चलते हुए उन्होंने साल 2015 में ही 5 शतक लगा दिए थे। जबकि उन्होंने साल 2014 में भी खेलते हुए 4 शतकीय पारियां खेलीं थी। इसके अलावा इस पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर में कुल 25 शतक भी लगाए थे। वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें कुल 14,234 रन भी देखने को मिले थे।

2. क्विंटन डिकॉक : 14 शतक :-

साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने अपना पहला वनडे मैच खेला था। इसके चलते हुए उन्होंने तब से लेकर साल 2019 तक (2010-19 के दशक) में 14 शतकों की मदद से कुल 4,907 रन भी बना लिए थे।

Quinton de Kock
Quinton de Kock

इसके अलावा उनके लिए शतकों के लिहाज से सबसे अच्छा साल 2013 रहा था। जबकि उन्होंने अपने डेब्यू साल 2013 में ही 4 शतकों की मदद से कुल 714 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपने वनडे करियर में कुल 22 शतक लगाए हैं।

3. शाई होप : 11 शतक :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने इस दशक में 75 वनडे पारियों में खेलते हुए 11 शतक लगाने का कारनामा कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने इस मौजूदा दशक में अभी तक कुल 3,000 से अधिक रन बना लिए हैं।

Shai Hope
Shai Hope

वहीं अभी तक उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 19 शतक लगाए हैं। इस समय वह क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले करैबियाई बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने साल 2022 और 2023 में खेलते हुए 3-3 शतक भी लगाए थे। जबकि साल 2025 में वह अभी तक 2 शतक भी लगा चुके हैं।

4. एडम गिलक्रिस्ट : 11 शतक :-

इस विशेष सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम भी आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2000-09 के दशक के दौरान वनडे में खेलते हुए कुल 11 शतक लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 287 मैच खेले थे।

Adam Gilchrist
Adam Gilchrist

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 35.89 की बल्लेबाजी औसत के साथ 9,619 रन बनाए थे। जबकि इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लामी बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर में कुल 16 शतक लगाए थे। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 172 रन का रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version