International cricket: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच इस समय वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ रांची में खेले गए वनडे में 135 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा यह उनके वनडे करियर का कुल 52 वां शतक भी था। इस मैच में उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए ही भारतीय टीम ने इस मैच को 17 रन से जीता था। इसके चलते हुए अब कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आइए आज उन बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने जीते हुए मैचों में 50+ शतक लगाए हैं।

1. विराट कोहली : 59 शतक :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इसके अलावा दिग्गज बल्लेबाज कोहली जब-जब रन बनाते हैं, तब-तब भारतीय टीम की जीत की संभावना काफी बढ़ जाती हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli/Getty Images

इस बीच अब क्रिकइंफो के अनुसार कोहली ने जीते हुए मुकाबलों में अभी तक 362 अंतरराष्ट्रीय पारियों में खेलते हुए 64.74 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 18,000 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 59 शतकों के अलावा 89 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 83 शतक भी लगाए हैं।

2. रिकी पोंटिंग : 55 शतक :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी जीते हुए मैचों में 439 पारियों में खेलते हुए 53.42 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 20,140 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 55 शतक और 112 अर्धशतक भी लगाए थे।

Ricky Ponting
image source via getty images

इसके अलावा इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने इंटरनेशनल करियर का अंत 71 शतकों के साथ किया था। इसके अलावा उन्होंने सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 560 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 45.95 की बल्लेबाजी औसत के साथ 27,483 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने कुल 146 अर्धशतक भी लगाए थे।

3. सचिन तेंदुलकर : 53 शतक :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक लगाए थे। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने टेस्ट में 51 शतक और वनडे में 49 शतक लगाए थे। इसके चलते हुए वह अभी तक टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट को मिलाकर सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

इसके अलावा उन्होंने जीते हुए मैचों में 345 पारियों में खेलते हुए 58.20 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 17,113 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने नाबाद रहते हुए 248 रनों की सर्वोच्च पारी भी खेली थी। इस बीच उनके बल्ले से 53 शतक और 83 अर्धशतक भी आए थे।

4. इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं 40 से अधिक शतक :-

इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी जीते हुए मैचों में 41 शतक लगाए हैं। इस बीच उन्होंने जीते हुए मैचों की 332 परियों में खेलते हुए 51.71 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 14,429 रन बनाए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

जबकि पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला ने भी जीते हुए मैचों में 234 पारियों में खेलते हुए 59.15 की बल्लेबाजी औसत के साथ 12,245 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 40 शतक भी आए थे। उनके अलावा एक और पूर्व अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी जीते हुए मैचों में 37 और श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने 37 शतक लगाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version