Test cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस साल भारतीय क्रिकेट टीम अपना अंतिम टेस्ट मैच भी खेल चुकी है। अभी हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पिछली टेस्ट सीरीज खेली थी, तब उसको इसमें क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। वहीं इस साल टेस्ट फॉर्मेट में बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। क्यूंकि उन्होंने इस साल खेलते हुए 950 से अधिक रन बनाए हैं। आइए इस बीच टेस्ट इतिहास में एक साल में सबसे बेहतर बल्लेबाजी औसत (कम से कम 500 रन) वाले भारतीय कप्तानों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. सुनील गावस्कर : औसत- 141.75 :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 1978 में 3 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। की 5 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 141.75 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 567 रन बनाए थे।

Sunil Gavaskar
Sunil Gavaskar

उस दौरान उनके बल्ले से एक दोहरा शतक समेत कुल 3 शतक आए थे। वहीं उस साल उन्होंने कुल 8 टेस्ट खेले थे। इनमें से 5 टेस्ट उन्होंने बिना कप्तानी के खेले थे। तब इनमें खेलते हुए उन्होंने 91.58 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,099 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने साल 1978 में खेलते हुए कुल 5 टेस्ट शतक भी लगाए थे।

2. सचिन तेंदुलकर : औसत-83.00 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1999 में 5 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 10 पारियों में खेलते हुए 83 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 664 रन बनाए थे। वहीं उस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी आए थे।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

इसके अलावा उन्होंने साल 1999 में अहमदाबाद टेस्ट की अपनी पहली पारी में दोहरा शतक (217) भी लगाया था। लेकिन तब यह टेस्ट मैच ड्रा रहा था। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद तेंदुलकर को टेस्ट टीम की कप्तानी मिली थी।

3. शुभमन गिल : औसत-79.16 :-

इस सूची में अब तीसरे पायदान पर भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025 में कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से कप्तानी करते हुए उन्होंने 8 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था।

Shubman Gill
Shubman Gill

इस बीच बतौर कप्तान खेलते हुए उन्होंने 14 पारियों में 79.16 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 950 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक भी आया है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके चलते हुए ही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई थी।

4. विराट कोहली : औसत-75.93 :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। वहीं साल 2016 में उन्होंने खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। जबकि उस साल कप्तानी करते हुए उन्होंने कुल 12 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 18 पारियों में 75.93 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,215 रन बनाए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

इस दौरान उनके बल्ले से हमें 4 शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान कुल 68 टेस्ट खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 54.80 की बल्लेबाजी औसत के साथ 5,864 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 20 शतक और 18 अर्धशतक भी आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version