Friday, February 13
Major League Cricket 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 में पूर्व भारतीय खिलाड़ी उनमुक्त चंद ने एक और विस्फोटक पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी है। बीते 22 जून को मेजर लीग क्रिकेट 2025 में लॉस एंजिल्स नाईट राइडर्स और सीटल ऑर्कस के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच को 19वें ओवर में लॉस एंजिल्स नाईट राइडर्स 6 विकेटों से जीतकर अपने नाम कर लिया। वहीं इस मैच में उनके सलामी बल्लेबाज उनमुक्त चंद ने एक विस्फोटक पारी खेली।

उन्मुक्त चंद ने खेली तूफानी पारी :-

मेजर लीग क्रिकेट 2025 में लॉस एंजिल्स नाईट राइडर्स और सीटल ऑर्कस के बीच मुकाबला डल्लास में खेला गया था। वहीं इस मैच में लॉस एंजिल्स टीम के लिए उनके सलामी बल्लेबाज उनमुक्त चंद ने एक शानदार विस्फोटक पारी खेली। इस मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में 86 रनों की तूफानी पारी खेली।
Unmukt Chand
Unmukt Chand
उनकी यह पारी केवल 58 गेंदों पर आई। वहीं इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके व 4 छक्के भी आए थे। इसके अलावा इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.27 का रहा था। वहीं उनकी यह पारी विकेटों के पतझड़ के बीच आई थी। क्यूंकि एक समय नाईट राइडर्स की टीम ने अपने शुरुआती दो विकेट केवल 7 रनों के अंदर ही गंवा दिए थे।

इस सीजन उनमुक्त चंद की दूसरी फिफ्टी :-

इस बार मेजर लीग क्रिकेट 2025 का सीजन उनमुक्त चंद के लिए काफी शानदार गुजरा है। इस सीजन में उन्होंने अभी तक कुल चार मुकाबले खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारी भी आई हैं।
Unmukt Chand
Unmukt Chand
क्यूंकि इससे पहले सैन फ्रांसिस्को के विरुद्ध अपने पहले मुकाबले में उनमुक्त के बल्ले से 32 बॉल पर 53 रनों की पारी निकली थी। वह अभी तक चार मैचों की 4 पारियों में अभी तक कुल 161 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन का रहा है।

लॉस एंजिल्स नाईट राइडर्स को मिली पहली जीत :-

इस मैच की बात करें तो सीटल ऑर्कस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में पहले खेलते हुए सीटल ऑर्कस ने अपने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
Unmukt Chand
Unmukt Chand
इसके बाद इन रनों के जवाब में लॉस एंजिल्स नाईट राइडर्स की टीम 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर इस मैच को जीत गई। वहीं अपनी लगातार तीन हार के बाद यह उनकी पहली ही जीत थी। उन्मुक्त चंद को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version