Lalit Upadhyay: टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे ललित उपाध्याय ने बीती रात अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्सास का एलान पर दिया है। इसके लिए उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी से रिटायरमेंट का एलान किया। इस बीच उन्होंने बताया कि वह पहले की तरह घरेलू और प्रो हॉकी लीग में खेलते रहेंगे। वहीं इस समय वह इन दिनों बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग में व्यस्त हैं।

ललित उपाध्याय ने किया अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्सास का एलान :-

Lalit Upadhyay
Lalit Upadhyay
टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे ललित उपाध्याय ने बीती रात अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्सास का एलान करते हुए सभी को चौंका दिया है। इस खिलाड़ी को अर्जुन अवॉर्ड भी मिला हुआ है। इस बीच उन्होंने अब अपने एक्स हैंडल पर आकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी से रिटायरमेंट का एलान किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि वह पहले की तरह घरेलू और प्रो हॉकी लीग में खेलते रहेंगे।
Lalit Upadhyay
Lalit Upadhyay
इस मौजूदा समय में वह इन दिनों बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग में खेल रहे हैं।  एक अखबार से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने यादगार हॉकी कॅरिअर के लिए अपने प्रारंभिक कोच परमानंद मिश्र को याद किया। उनके लिए उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआती दिनों में हॉकी खेलने में मदद की और मुझे यहां तक पहुंचाया। यूपी कॉलेज के मैदान से हॉकी सीखने वाले ललित ने अपने छोटे से कॅरिअर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी टीम के लिए यादगार प्रदर्शन किया है।

छोटे से गांव से शुरू हुआ ललित का सफर :-

इस बीच अब उन्होंने अपने एक्स पर यह भी लिखा है कि उनकी यात्रा एक छोटे से गांव से शुरू हुई थी। लेकिन यहां पर सीमित संसाधन थे, फिर भी उनके सपने असीम थे। इस बीच वह एक स्टिंग ऑपरेशन का सामना करने से लेकर ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने तक – एक बार नहीं, बल्कि दो बार – यह चुनौतियों, विकास और अविस्मरणीय गौरव से भरा रास्ता रहा है।
Lalit Upadhyay
Lalit Upadhyay
इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि 26 साल बाद अपने शहर से ओलंपियन बनना मेरे लिए कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ अपने साथ रखूँगा। इसके बाद उन्होंने अपने अभी तक के सफर में अपने कोच परमानंद के साथ ही हरिंदर, समीर, धनराज आदि को मार्गदर्शक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी याद किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version