IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम को विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हाथों 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भारत की इस हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलकर बात की है।
क्यूंकि मैच के प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने बताया था कि इस मैच को लेकर उनकी सोच क्या थी। इस बीच उन्होंने बताया कि भारतीय टीम इस मैच में क्या करना चाहती थी। वहीं अब उनके इस बयान से हार की एक वजह भी सामने आती है। इसके बारे में आज हम आपको बताना चाहेंगे।
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान :-

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, “मुझे लगता है कि हमने आज जानबूझकर छह बैटर खिलाए हैं। इस मैच में हम पांच परफेक्ट बॉलर चाहते थे और खुद को चैलेंज करना चाहते थे। जैसे कि अगर हम 200 या 180 रन का पीछा कर रहे हैं और हम देखना चाहते हैं कि हम दो या तीन रन पीछे हैं, तो कैसा लगता है। इसके अलावा हम उन सभी खिलाड़ियों को खिलाना चाहते थे जो वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा हैं। इस सीरीज में हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।”
भारतीय कप्तान ने ली हार से सीख :-
इसके आगे भारतीय कप्तान ने कहा कि, “मैं चाहता था कि अगर हम 180 या 200 रन का पीछा कर रहे हैं और दो या तीन विकेट गिर गए हैं तो खिलाड़ी यह ज़िम्मेदारी लें और देखें कि हम उस समय कैसे बल्लेबाजी करते हैं। क्यूंकि यह एक अच्छा चैलेंज है। लेकिन अब हमें पूरी उम्मीद है कि अगर अगले गेम में फिर से मौका मिला, तो हम फिर से चेज कर सकते हैं।
New Zealand win the 4th T20I by 50 runs in Vizag.#TeamIndia lead the series 3⃣-1⃣
Scorecard ▶️ https://t.co/GVkrQKKyd6 #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/zkfXdvEwGD
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
आज दिन के अंत में हमें अच्छी सीख मिली है।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इस मैच में आज शिवम दुबे ने अच्छी बैटिंग की है। फिर भी हम 50 रन से हार गए लेकिन कोई बात नहीं है। जैसा कि मैंने कहा है कि इस तरह के रन-चेज में इस तरह की एक या दो पार्टनरशिप से फर्क पड़ सकता है।”
कैसा रहा है इस मैच का पूरा हाल :-

इस चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 215 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 165 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके चलते हुए वह इस मैच को 50 रनों से हार गई। वहीं इस मैच में टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने 65 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

जबकि अन्य बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 39 रन बनाए थे। इसके अलावा न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए थे। जबकि बल्ले के साथ कीवी टीम के लिए टिम सीफर्ट ने 62 रनों की पारी खेली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

