Friday, February 13

Full List of Sold Players in PSL 2025 Players Draft: लाहौर फोर्ट के हुजूरी बाग में आयोजित PSL 2025 प्लेयर्स ड्राफ्ट में न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिशेल सबसे पहले चुने जाने वाले खिलाड़ी रहे। प्लैटिनम कैटेगरी में शामिल बल्लेबाज को दो बार के पाकिस्तान सुपर लीग विजेता लाहौर कलंदर्स ने खरीदा।

उनके अलावा, बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को कराची किंग्स ने पहले प्लेटिनम राउंड में दूसरे पिक का इस्तेमाल करके खरीदा। पेशावर जाल्मी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स द्वारा चुने गए टॉम कोहलर-कैडमोर के लिए राइट टू मैच विकल्प का इस्तेमाल किया। कोहलर-कैडमोर ने पिछले चार सीजन में जाल्मी का प्रतिनिधित्व किया है।

PSL 2025 Players Draft Ceremony
Babar Azam in PSL 2025 Players Draft Ceremony

इसके बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन को चुना, जो कीवी टीम के लिए खेलने से पहले हांगकांग के लिए खेलते थे। माइकल ब्रेसवेल और मैथ्यू शॉर्ट प्लेटिनम वन राउंड में आखिरी दो पिक थे, जिन्हें क्रमशः मुल्तान सुल्तान और इस्लामाबाद यूनाइटेड ने चुना।

प्लेटिनम राउंड दो में, क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के पास दो-दो पिक्स थे। ग्लैडिएटर्स ने अपने वाइल्ड कार्ड पिक ऑप्शन का इस्तेमाल करके ऑलराउंडर फहीम अशरफ को अपनी टीम में शामिल किया।

कराची किंग्स ने अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूत करते हुए प्लेटिनम टू राउंड में एडम मिल्ने को पहली चॉइस बनाया और इसके बाद वाइल्ड कार्ड के जरिए मोहम्मद अब्बास अफरीदी को टीम में शामिल किया।

डायमंड राउंड में पेशावर जाल्मी, इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स ने कॉर्बिन बॉश, जेसन होल्डर और कुसल परेरा के रूप में बेहतरीन विदेशी खिलाड़ियों को चुना। बॉश को जाल्मी ने, होल्डर को यूनाइटेड ने और परेरा को कलंदर्स ने चुना।

PSL 2025 Players Draft Ceremony
Shan Masood in PSL 2025 Players Draft Ceremony

पेशावर जाल्मी ने गोल्ड कैटेगरी राउंड वन में बांग्लादेश के नाहिद राणा को चुनकर PSL 2025 में अपनी तेज गेंदबाजी में यूनिट को मजबूत बनाने का काम किया। इसी कैटेगरी में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को चुना है।

सिल्वर कैटेगरी के राउंड तीन में बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशाद हुसैन को कलंदर्स ने चुना। पहली बार, यूएसए के एंड्रीज गौस को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने खरीदा। मुल्तान सुल्तान्स ने इस राउंड के दौरान आयरिश पेसर जोश लिटिल और वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोटी को अपनी टीम में शामिल किया।

सप्लीमेंट्री राउंड वन में केन विलियमसन को कराची किंग्स ने चुना, जो प्लैटिनम कैटेगरी में अनसोल्ड हो गए थे। इस टीम ने मोहम्मद नबी, डेविड वार्नर और लिटन दास जैसे खिलाड़ियों को भी चुना।

जॉनसन चार्ल्स, टॉम करन, कुसल मेंडिस और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को क्रमशः सुल्तान्स, कलंदर्स, ग्लेडिएटर्स और जाल्मी ने सप्लीमेंट्री राउंड वन में खरीदा। दूसरे राउंड में सैम बिलिंग्स को कलंदर्स ने डिफेंडिंग चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदा, जिसने बाद में रासी वैन डर डूसन को खरीदा।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने PSL 2025 के सप्लीमेंट्री राउंड दो में ऑस्ट्रेलिया के शॉन एबॉट को पिक किया। शाई होप को सुल्तान्स ने चुना, जबकि अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी इस साल कराची किंग्स में वापस आएंगे।

शोएब मलिक लगातार दसवें सीजन में खेलेंगे, क्योंकि उन्हें सप्लीमेंट्री राउंड तीन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने चुना है। इमर्जिंग राउंड दो में, प्रतिभाशाली खिलाड़ी हसन नवाज को ग्लैडिएटर्स ने चुना, जबकि प्रतिभाशाली माज़ सदाकत को जाल्मी ने चुना।

दाएं हाथ के लेग स्पिनर और बॉलिंग ऑलराउंडर साद मसूद ने हाल ही में रावलपिंडी में चैंपियंस टी20 कप में सुर्खियां बटोरीं थीं, जिसे देखते हुए उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने चुना। हुनैन शाह की इस्लामाबाद यूनाइटेड में वापसी हुई है, जबकि उबैद शाह को मुल्तान सुल्तान ने चुना है।

PSL 2025 प्लेयर्स ड्राफ्ट में खरीदे गए सभी खिलाड़ियों की सूची – Full List of Sold Players in PSL 2025 Players Draft

1. लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars)

  • प्लैटिनम कैटेगरी : डेरिल मिशेल
  • डायमंड कैटेगरी : कुसल परेरा
  • गोल्ड कैटेगरी : कामरान गुलाम
  • सिल्वर कैटेगरी : आसिफ अफरीदी, आसिफ अली, रिशाद हुसैन, मुहम्मद अखलाक
  • इमर्जिंग कैटेगरी : मोमिन क़मर, मोहम्मद अज़ाब
  • सप्लीमेंटरी कैटेगरी : टॉम करन, सैम बिलिंग्स, सलमान अली मिर्ज़ा, मोहम्मद नईम

2. कराची किंग्स (Karachi Kings)

  • प्लैटिनम कैटेगरी : डेविड वार्नर, एडम मिल्ने (राउंड 2)
  • डायमंड कैटेगरी : खुशदिल शाह
  • गोल्ड कैटेगरी : आमिर जमाल, फवाद अली (इमर्जिंग राउंड 2)
  • सिल्वर कैटेगरी : मीर हमजा, लिटन दास, मिर्ज़ा मामून इम्तियाज़ (सप्लीमेंटरी राउंड 4)
  • इमर्जिंग कैटेगरी : रियाज़ुल्लाह, फवाद अली
  • सप्लीमेंटरी कैटेगरी : केन विलियमसन, मोहम्मद नबी, ओमैर बिन यूसुफ

3. क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators)

  • प्लैटिनम कैटेगरी : मार्क चैपमैन, फहीम अशरफ (राउंड 2 वाइल्ड कार्ड), फिन एलन (राउंड 2)
  • डायमंड कैटेगरी : कोई नहीं
  • गोल्ड कैटेगरी : खुर्रम शहजाद
  • सिल्वर कैटेगरी : हसीबुल्लाह खान, काइल जैमीसन
  • इमर्जिंग कैटेगरी : हसन नवाज, मोहम्मद जीशान
  • सप्लीमेंटरी कैटेगरी : कुसल मेंडिस, शॉन एबॉट, शोएब मलिक, दानिश अज़ीज़

4. पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi)

  • प्लैटिनम कैटेगरी : टॉम कोहलर-कैडमोर
  • डायमंड कैटेगरी : कॉर्बिन बॉश, मोहम्मद अली
  • गोल्ड कैटेगरी : अब्दुल समद (वाइल्ड कार्ड), नाहिद राणा, हुसैन तलत
  • सिल्वर कैटेगरी : अहमद दानियाल, नजीबुल्लाह जादरान
  • इमर्जिंग कैटेगरी : माज़ सदाकत
  • सप्लीमेंटरी कैटेगरी : अल्ज़ारी जोसेफ, अहमद दानियाल

5. मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans)

  • प्लैटिनम कैटेगरी : माइकल ब्रेसवेल
  • डायमंड कैटेगरी : कोई नहीं
  • गोल्ड कैटेगरी : मोहम्मद हसनैन, कामरान गुलाम
  • सिल्वर कैटेगरी : आकिफ जावेद, तैय्यब ताहिर (राइट टू मैच), गुडाकेश मोटी, जोश लिटिल
  • इमर्जिंग कैटेगरी : शाहिद अजीज, उबैद शाह
  • सप्लीमेंटरी कैटेगरी : जॉनसन चार्ल्स, शाई होप, यासिर खान, मुहम्मद आमिर बर्की

6. इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United)

  • प्लैटिनम कैटेगरी : मैथ्यू शॉर्ट
  • डायमंड कैटेगरी : जेसन होल्डर
  • गोल्ड कैटेगरी : बेन ड्वार्शुइस
  • सिल्वर कैटेगरी : सलमान इरशाद, मोहम्मद नवाज, एंड्रीस गौस
  • इमर्जिंग कैटेगरी : साद मसूद, हुनैन शाह
  • सप्लीमेंटरी कैटेगरी : राईली मेरेडिथ, रासी वैन डर डुसन

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version