2003 में ऑस्ट्रेलिया टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में इंडियन टीम को बुरी तरह से हराया था और कप अपने नाम किया था। उस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसके बाद उनके बल्ले को लेकर खबर फैल गई थी कि उनके बैट में स्प्रिंग लगी हुई थी। इसके बाद बहुत दिनों तक यह खबर चर्चा में रही थी।
रिकी पोंटिंग के स्प्रिंग बैट की कहानी कब और कहाँ चर्चा में आई
वर्ल्ड कप 2003 का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के जोहान्सबर्ग के मैदान में खेला जा रहा था। इस दौरान IND vs AUS के मैच में ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन रिकी पोंटिंग ने शानदार इनिंग खेली थी।
पोंटिंग ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया
इस पारी में पहले गेंदबाज़ी करते हुए ओपनिंग जोड़ी के रूप में क्रीज़ पर खेलने आए थे एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन, जो कुछ देर बाद ही आउट हो गए। फिर बैटिंग पर आए रिकी पोंटिंग, जिन्होंने आते ही पहली बॉल से ही शॉट लगाना शुरू कर दिया था। इस हाई प्रेशर मैच में इंडियन टीम के ख़िलाफ़ वह ऐसे चौके-छक्के लगा रहे थे जैसे उनके लिए यह करना बहुत आसान हो। पोंटिंग ने 121 गेंदों पर 115.70 की स्ट्राइक रेट से 140 रनों की नाबाद पारी खेली।
उनकी इस इनिंग में 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे। 2003 में उनका यह स्कोर मैच जिताने वाला स्कोर था। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में दो विकेट खोकर 359 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया 39.2 ओवरों में 234 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी, जिससे भारत के हाथ से चैंपियन बनने का मौक़ा छिन गया था। पोंटिंग के बल्ले से निकली शतकीय पारी ने बहुत सारे इंडियन फैन्स के दिल तोड़े।
क्या सच में रिकी पोंटिंग के बैट में स्प्रिंग थी?
2003 का वर्ल्ड कप फाइनल मैच 23 मार्च को खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 125 रनों से करारी हार मिली थी। विश्व कप में हार के आठ दिन बाद भारत के एक अख़बार में खबर छपी थी कि रिकी पोंटिंग ने जिस बैट से फाइनल में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई की है, उस बल्ले में स्प्रिंग लगी हुई थी। इसी खबर में बताया गया था कि यह फाइनल मैच दोबारा भी हो सकता है। इस न्यूज़ को पढ़ने के बाद तो क्रिकेट फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। खबर के अंत में एक लाइन ने इस पूरे जश्न का मज़ा ख़राब कर दिया — खबर के अंत में लिखा था कि अप्रैल फूल बनाया गया है। यह न्यूज़ अख़बार में छपी थी एक अप्रैल को, यानी ऐसी कोई खबर सच नहीं थी कि पोंटिंग के बल्ले में स्प्रिंग थी। बहुत सालों तक यह मामला चर्चे में रहा कि क्या रिकी के बल्ले में स्प्रिंग थी। आज भी जब 2003 वर्ल्ड कप की बात की जाती है तो यह बात भी कहीं न कहीं से सुनने को मिलती है कि ऐसा वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था।
2003 वर्ल्ड कप में 125 रनों से हारा था भारत
रिकी पोंटिंग की यह पारी उनके करियर की सबसे शानदार पारियों में से एक मानी जाती है। इस मैच में पोंटिंग ने 140 रन, डेमियन मार्टिन ने 88 और एडम गिलक्रिस्ट ने 57 रनों की पारी खेली, जिसके बदौलत भारत के सामने 360 रनों का लक्ष्य रखा गया। जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया 234 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी और 125 रनों के बड़े अंतर से हार गई थी।

