Sunday, February 1

इन दिनों पाकिस्तान अपनी बदहाली के चरम पर हैं। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक पहले के भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान इमरान खान को जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में डालकर राष्ट्रीय ब्यूरो के ऑफिस ले जाया गया। इसके बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे वहां की कई क्षेत्रों की माली हालत बद बदतर हो रही है। इन सब के बाद भी पाकिस्तान अपनी पूरानी अकड़ को नहीं छोड़ रहा है।

श्रीलंका में मैच के आयोजन पर सेठी का विरोध

इस बार का मामला क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। दरअसल, पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड PCB इस साल के अंत में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी टांग अड़ाने का काम किया है। पीसीबी ने इसके आयोजन को श्रीलंका में होने पर विरोध किया है। इसके साथ ही उसने कहा है कि अगर एशियाई क्रिकेट बोर्ड (एसीसी) उनके प्रस्ताव को नहीं मानता है तो वह इसे ना खेलने पर विचार करेगा। बता दें कि पीसीबी के प्रमुख नजम सेठी ने मंगलवार ने बीते मंगलवार को दुबई में एशियाई क्रिकेट के सदस्यों के साथ बात की और विश्व कप के आयोजन को यूएई की जगह श्रीलंका में कराने का विरोध भी किया।

Photo Source: Twitter
Photo Source: Twitter

मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक, दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के अधिकारियों के साथ बात करते हुए पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी ने कहा कि एसीसी को पाकिस्तान का एशिया कप वाला मॉडल स्वीकार करना चाहिए। जो कि हर कोई चाहता है। इसका आयोजन यूएई में किया जाना चाहिए। जैसा कि साल 2018 और 2022 में किया गया था। इसके अलावा सेठी ने बीसीसीआई की एसीसी के सामने रखी गई बातों पर भी विरोध जताया। भारतीय क्रिकटे बोर्ड (बीसीसीआई) मे एसीसी से कहा था कि सितंबर के महीने में यूएई में काफी गर्मी होती है।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version