Saturday, February 14

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में आईपीएल टीम के डाइरेक्टर ऑफ क्रिकेट सोरव गांगुली गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल की वर्तमान फॉर्म से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल ने इस आईपीएल 2023 में लगातार दो शतक लगाए हैं। उनका पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ और दूसरा शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आया था। बैगलोर के लिए निर्णायक मैच में शुभमन ने शानदार पारी खेलते हुए मात्र 52 गेंदों पर 104 रन बना डाले। इसके बाद हर जगह उनकी तारीफ होने लगी।

दादा ने ट्वीट कर की शुभमन गिल की तारीफ 

गिल के बैंगलोर के खिलाफ शतक लगाने के बाद बैंगलोर की टीम आईपीएल 2023 से बाहर हो गई और उनकी इस पारी के लिए सभी लोगों ने तारीफ की। तारीफ के इस दौर में सोरव गांगुली भी कूद पड़े। सोरव गांगुली ने गुजरात टाइटंस के इस युवा ओपन बल्लेबाज के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि, “ये देश क्या टैलेंट पैदा करता है। शुभमन गिल। कमाल है। दो हाफ दो शतक….आईपीएल। टूर्नामेंट में क्या स्टैंडर्ड है।” गांगुली ने इस ट्वीट को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी टैग किया।


विराट के फैंस हुए नाराज

सोरव गांगुली द्वारा ट्वीट कर शुभमन गिल की तारीफ विराट कोहली के फैंस को रास नहीं आई। विराट के फैंस ने सोरव गांगुली के इस ट्वीट पर नाराजगी जताई और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। उनका कहना था कि अगर सोरव गांगुली ने गिल की तारीफी की तो विराट कोहली भी तारीफ करनी चाहिए थी। बता दें गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में विराट कोहली ने भी बैक टू बैक दूसरा शतक लगाया था। इस मैच में कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version