Sunday, March 22

Gautam Gambhir: बीसीसीआई ने भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बना दिया है। इस बीच बीसीसीआई ने भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का यह पहला असाइनमेंट होगा। इस सीरीज पर भारतीय टीम को तीन टी20 और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

gautam gambhir
image source : X

Gautam Gambhir तभी तो टीम इंडिया के पूर्व खिलाडी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि भारतीय टीम के हेड कोच बनते ही गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती है 2025 चैंपियंस ट्रॉफी। क्यूंकि इस चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 37 साल और विराट कोहली 36 साल के हो जाएंगे। इसके बाद साल 2027 में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में ये दोनों सीनियर खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेलेंगे या नहीं यह सब गंभीर की ही जिम्मेदारी होने वाली है।

Gautam Gambhir श्रीलंका दौरा गंभीर का पहला असाइनमेंट :-

Gautam Gambhir गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया मुख्य कोच घोषित कर दिया गया है। क्यूंकि टी 20 विश्व कप 2024 को जीतने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। अब जब द्रविड़ पद से हट गए है तो उनके बाद गंभीर के ऊपर ही द्रविड़ के द्वारा छोड़ी गई उनकी एक बड़ी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।

Gautam Gambhir,
image source : X

Gautam Gambhir आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वनडे क्रिकेट क्रिकेट 50-50 ओवर वाला होगा। और इस बार चैंपियंस ट्रॉफी भी 50-50 ओवर वाली ही है। लेकिन इसके बाद आगे क्या होगा। इसके बाद अगला विश्व कप भी साल 2027 में है। इसके लिए भारतीय टीम में बदलाब भी इस चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ही शुरू हो जाएंगे। इस सब का गौतम गंभीर को पहले से ही पता लगाना होगा।

Gautam Gambhir नये और पुराने खिलाड़ियों के चयन का बड़ा मुद्दा :-

Gautam Gambhir इस पर चोपड़ा ने कहा कि हम उन खिलाड़ियों की बात कर रहे है जिनका नाम सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में आता है। इसलिए उनको यह सब पता होगा कि उनको कब और कैसे क्रिकेट छोड़ना है। वहीं क्या वे साल 2027 के विश्व कप तक टीम में रह सकते है। यहां पर सबसे बड़ा मुद्दा यही होगा कि पुराने खिलाड़ियों को कैसे हटाना है और नए खिलाड़ियों को कैसे टीम में लाना है।

gautam gambhir
image source : X

Gautam Gambhir यह सब गंभीर के लिए सबसे बड़ा मुद्दा होने वाला है। इस सब काम के लिए उनको टीम में खिलाड़ियों के बीच संतुलन बिठाना होगा। इस सब के लिए गौतम गंभीर को बड़ी ही सावधानी से अपने कदम आगे बढ़ाने की जरुरत है। इसी के साथ चोपड़ा ने बताया कि टी 20 क्रिकेट में गंभीर को अब ज्यादा मेहनत नहीं करने की जरुरत है। क्यूंकि इस फॉर्मेट से पहले ही कोहली, रोहित और रवींद्र जडेजा ने सन्यास ले लिया है।

Gautam Gambhir राहुल द्रविड़ की विरासत को संभालना होगा :-

Gautam Gambhir भारतीय टीम पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचा है। इसी के साथ राहुल द्रविड़ ने एक शानदार विरासत छोड़ी है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस विरासत के बारे में एक बड़ी पोस्ट की है। क्यूंकि इस बड़ी विरासत को बनाए रखना और इसको और आगे ले जाना गौतम गंभीर के लिए बड़ी चुनौती होने वाली है।भारतीय टीम का हेड कोच बनने के बाद गंभीर का पहला कार्यभार श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के रूप में होगा। क्यूंकि इस समय टीम इंडिया अपने युवा खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के दौरे पर है।

ये भी पढ़ें: इतिहास से लेकर वर्तमान तक, किस टीम ने जीता है सर्वाधिक बार खिताब और वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version