Saturday, March 21

Google News Sports Digest Hindi

Gongadi Trisha: अंडर-19 टी-20 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत की महिला टीम की सलामी बल्लेबाज गोंगाडी तृषा (Gongadi Trisha) ने इतिहास रच दिया है। गोंगाडी इस चर्चित टूर्नामेंट में शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज भी बनी हैं। इस मेगा टूर्नामेंट में सुपर सिक्स का पहला मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था।

इस मुकाबले में खेलते हुए भारत की महिला खिलाड़ी गोंगाडी तृषा (Gongadi Trisha) ने स्कॉटलैंड की महिला टीम के खिलाफ 53 गेंदों में ही अपना शतक पूरा किया। इसके चलते हुए भारतीय महिला टीम को इस मुकाबले में 150 रनों की शानदार जीत मिली।

Gongadi Trisha ने खेली शानदार पारी :-

इस पहले सुपर सिक्स के मुकाबले में खेलते हुए भारत की गोंगाडी तृषा (Gongadi Trisha) ने 59 गेंदों में कुल 110 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 13 चौके और 4 छक्के भी आए। उस समय उनका स्ट्राइक रेट 186.44 का रहा था।

Gongadi Trisha
image source via getty images

इस मुकाबले में खेलते हुए तृषा ने पहले विकेट के लिए कमलिनी गुनालन के साथ मिलकर 147 रनों की साझेदारी भी की। इसके अलावा गुनालन ने भी मुकाबले में 42 गेंदों पर कुल 51 रन बनाए। इसके बाद वह आउट हो गई। वहीं मुकाबले में भारत की तृषा ने इस टूर्नामेंट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का नया रिकॉर्ड भी बनाया। जबकि इससे पहले टूर्नामेंट में इंग्लैंड की ग्रेस स्क्रिवेंस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन रहा था।

तृषा के लिए पिता ने छोड़ी अपनी नौकरी :-

गोंगाडी तृषा (Gongadi Trisha) का जन्म तेलंगाना के भद्राचलम में हुआ था। तब उनके पिता एक निजी कंपनी में फिटनेस ट्रेनर के रूप में काम किया करते थे। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी तृषा की प्रतिभा को पहचाना और तब उनको नियमित रूप से क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

Gongadi Trisha
image source via getty images

अपनी बेटी गोंगाडी तृषा (Gongadi Trisha) के लिए उन्होंने तब अपनी नौकरी को छोड़ दिया था। इसके बाद अपनी बेटी को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलाने के लिए वह भद्राचलम से सिकंदराबाद आ गए थे। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी बेटी तृषा को केवल 7 साल की उम्र में ही सेंट जॉन्स क्रिकेट अकादमी में भर्ती करा दिया था।

अभी अंडर-19 क्रिकेट में धमाल मचा रहीं हैं तृषा :-

अंडर-19 महिला क्रिकेट में शानदार शतक लगाने के बाद उन्होंने अपने रिकॉर्ड को और भी मजबूत कर दिया है। इससे पहले ही तृषा (Gongadi Trisha) अंडर-19 महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी रहीं थीं।

Gongadi Trisha
image source via getty images

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 5 मैचों में 53 की शानदार औसत और 120.45 की स्ट्राइक-रेट से 159 रन बनाए थे। तब उनके इस प्रदर्शन के चलते हुए ही भारत को टूर्नामेंट में जीत मिली थी। वहीं इस अंडर-19 विश्व कप में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

सुपर सिक्स के इस मुकाबले पर एक नजर :-

इस सुपर सिक्स मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने केवल 1 विकेट खोकर कुल 208 रन बनाए थे। तब भारतीय बल्लेबाजों ने खेलते हुए स्कॉटलैंड की महिला गेंदबाजों को कोई भी मौका नहीं दिया था।

Indian women U10 cricket team
image source via getty images

भारतीय महिला टीम के इन रनों के जवाब में स्कॉटलैंड की पूरी महिला टीम केवल 58 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी। इस मुकाबले में भारत के लिए गेंदबाज आयुष शुक्ला ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। जबकि अन्य गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने मैच में 3 विकेट लिए थे। वहीं पूरे मुकाबले में स्कॉटलैंड का कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version