GST On IPL Ticket: एक तरफ जहाँ कल यानी 3 सितम्बर को जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स में रिफॉर्म किया गया। जिसके चलते देश भर में खुशी का माहौल है। क्योंकि बहुत सी रोज़मर्रा के सामानों में अब इसे घटा दिया गया है।
जिससे लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। हालाँकि भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह रिफॉर्म खुशी नहीं बल्कि निराशा लेकर आया है। क्योंकि अब आईपीएल मैच देखना और भी ज्यादा महंगा हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि इस रिफॉर्म के बाद खेलों पर क्या असर पड़ेगा।
GST On IPL Ticket: आईपीएल देखना होगा महंगा

दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल अब देखना और भी महंगा होने वाला है। क्योंकि, अब आईपीएल टिकट्स पर जीएसटी पहले से बढ़ा दिया गया है। इस लीग की मैच टिकट्स पर अब तक 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। जिससे लोगों को अब मैच देखने के लिए और ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
मान लीजिए कि दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच के टिकट की कीमत 2000 है, तो पहले 28 प्रतिशत जीएसटी के तहत ये 2400 रुपये की पड़ती थी। लेकिन अब 40 प्रतिशत जीएसटी लगने के बाद यह कीमत और बढ़ गई है। अब 2000 वाले मैच की टिकट 2800 की मिलेगी।
कैसिनो और रेस क्लब जैसे खेलों पर भी लगेगा 40% जीएसटी
केवल जीएसटी बढ़ने की वजह से ही लोगों को 400 रुपये और अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। इसमें अभी स्टेडियम के अन्य शुल्क और ऑनलाइन बुकिंग चार्ज को एड नहीं किया गया है, जिसके जुड़ने के बाद यह और भी ज्यादा महंगा हो जाएगा। सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि कैसिनो और रेस क्लब जैसे खेलों पर भी अब 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
आईपीएल टिकट के प्राइस
|
टिकट की कीमत
|
28% GST | 40% GST | बढ़ोत्तरी |
| 500 | 640 | 700 | 60 |
| 1000 | 1280 | 1400 | 120 |
| 2000 | 2560 | 2800 | 240 |
इंटरनेशनल मैचों पर 18% लगेगा जीएसटी
हालाँकि सरकार ने जीएसटी सिर्फ आईपीएल टिकटों के लिए ही बढ़ाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों पर अभी भी पुरानी दर लागू रहेगी। मतलब 500 से कम वाली टिकट पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा, जबकि उससे ज्यादा वाली टिकट में अंतरराष्ट्रीय मैचों पर अब भी 18 प्रतिशत ही जीएसटी लगेगा। इंडिया और वेस्टइंडीज के दौरान होने वाली सीरीज के दौरान इसका बोझ लोगों की जेब पर नहीं पड़ेगा।
खेलों के सामान होंगे सस्ते
भले ही आईपीएल के टिकट महंगे हुए हैं, लेकिन खेल प्रेमियों के लिए राहत की खबर भी है। अब सरकार ने खेल संबंधी सामान (व्यायाम संबंधी उपकरण) पर भी टैक्स घटा दिया है। पहले इसमें 12% टैक्स लगता था, लेकिन खेल के सामान जैसे बॉल और बैडमिंटन रैकेट जैसे सामानों पर अब 5% जीएसटी लगेगा। इसका सीधा फायदा अब खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को मिलेगा। क्योंकि अब खेल सामग्री खरीदना सस्ता हो जाएगा।

