Sunday, February 8

अगले साल की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड की टीम को भारत का दौरा करना है। इस टूर में न्यूज़ीलैंड और इंडिया के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज़ खेली जानी है। इस दौरे में 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाने हैं। कीवियों ने इन दोनों सीरीज़ के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जबकि भारत ने भी टी20 के लिए टीम घोषित कर दी है।

वनडे के लिए अब तक स्क्वाड के ऐलान की कोई खबर नहीं है। ओडीआई सीरीज़ की शुरुआत टी20 इंटरनेशनल से पहले होनी है। फिर भी टीम घोषित नहीं की गई है। वनडे सीरीज़ के लिए इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो खिलाड़ी?

जसप्रीत बुमराह को न्यूज़ीलैंड ओडीआई सीरीज़ में दिया जा सकता है आराम

Hardik Pandya And Jasprit Bumrah Will Not Play NewZealand ODI Series
Hardik Pandya And Jasprit Bumrah Will Not Play NewZealand ODI Series

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जानी वाली वनडे सीरीज़ के लिए तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। क्योंकि इस सीरीज़ के बाद टी20 सीरीज़ और टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। उसमें उनका खेलना बहुत ज़रूरी है, इसलिए उन्हें इस सीरीज़ के लिए रेस्ट दिया जा सकता है।

टीम मैनेजमेंट और बोर्ड उन्हें गैर-ज़रूरी मैच नहीं खिलाना चाहते हैं ताकि उन्हें चोट न लगे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज़ में भी हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में ही आखिरी बार कोई वनडे मैच खेला था।

हार्दिक को भी दिया जा सकता है रेस्ट

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए प्रमुख तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी इस सीरीज़ के लिए आराम दिया जा सकता है। वे भी पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप को मद्देनज़र रखते हुए उन्हें आराम दिया जा रहा है, ताकि वे उस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फिट आ सकें।

अगर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में जीतना है, तो हार्दिक पांड्या का फिट रहना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि वे न सिर्फ टीम को बैलेंस प्रदान करते हैं, बल्कि बड़े मैचों में बल्ले और गेंद से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। पिछली बार के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को जिताने में हार्दिक का रोल सबसे क्रूशियल था।

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 11 जनवरी- वडोदरा
  • 14 जनवरी- राजकोट
  • 18 जनवरी- इंदौर

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version