Thursday, February 19

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी-20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 30 रन बनाए थे।

इसके चलते हुए उन्होंने टी-20 क्रिकेट करियर में अपने 6,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा वह अब टी-20 क्रिकेट में 6,000+ रन बनाने के साथ-साथ 200+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर भी बन गए हैं। आइए अब उनके टी-20 करियर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

टी-20 क्रिकेट में हार्दिक के ऐसे हैं आंकड़े :-

Hardik Pandya
Hardik Pandya

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अभी तक कुल 323 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 279 पारियों में 6,008 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन का रहा है। वहीं इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से अभी तक कुल 25 अर्धशतक भी आए हैं।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

जबकि दूसरी तरफ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 262 पारियों में 220 से अधिक विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया है। इसके अलावा उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

शानदार रहा है पांड्या का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर :-

टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में खेलते हुए हार्दिक पांड्या अभी तक 2,000+ रन और 100+ विकेट ले चुके हैं। इस बीच वह अभी तक कुल 133 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 104 पारियों में खेलते हुए लगभग 30 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2,100 से अधिक रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक भी निकले हैं। जबकि दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने अभी तक 120 पारियों में खेलते हुए 26 की गेंदबाजी औसत से 110 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version