Thursday, February 19

T20 world cup 2026 Most Runs: टी20 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। 20 टीमें आपस में टकराएँगी। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में की गई है। बल्लेबाज सपाट पिच का फायदा उठा रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं।  इस दौरान कई शानदार इनिंग्स भी देखने को मिले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको T20 वर्ल्ड कप 2026 में टॉप 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों के बारे में बताएंगे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे रन बनाने वाले खिलाडी

  • 4 मैच: साहिबजादा फरहान – 220 रन – स्ट्राइक रेट- 164.18
  • 4 मैच: एडेन मार्कराम-  178 रन –  स्ट्राइक रेट- 187.37
  • 4 मैच: ईशान किशन – 176 रन – स्ट्राइक रेट- 202.30
  • 4 मैच: टिम साइफर्ट – 173 रन- स्ट्राइक रेट- 167.96
  • 4 मैच: दीपेंद्र सिंह ऐरी -169 रन- स्ट्राइक रेट- 144.44

5. दीपेंद्र सिंह ऐरी (Dipendra Singh Airee)- 169 रन (नेपाल )

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर नेपाल के ऑलराउंडर शामिल हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अब तक कुल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 4 मैचों में 144.44 स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाए है। इस दौरान दीपेंद्र ने 13 चौके और 7 छक्के लगाए हैं।

4. टिम साइफर्ट (Tim Seifert)- 173 रन (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ Tim Seifert भी इस लिस्ट में मौजूद हैं।साइफर्ट ने अब तक कुल 4 मुकाबले में 167.96 स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं। इस दौरान साइफर्ट ने 21 चौके और 7 छक्के लगाए हैं।

3. ईशान किशन  (Ishan Kishan)- 176 रन (भारत)

इस लिस्ट में टीम के इंडिया के स्टार युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज़ Ishan Kishan का नाम तीसरे नंबर पर है।  उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों की 4 पारियों में 176 रन बनाए हैं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 202.30 रहा। किशन ने 19 चौके और 11 छक्के लगाए।

यह भी पढ़े: T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट

2. एडेन मार्कराम (Aiden Markram)- 178 रन (साउथ अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका के Aiden Markram इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 4 मैचों 187.37 स्ट्राइक रेट से 178 रन बनाए हैं। जो उनके आक्रामक खेल को दर्शाता है। उन्होंने 24 चौके और 6 छक्के लगाए हैं।

1.साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) – 220 रन (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाज करते हुए 4 मैचों की 4 पारियों में सबसे ज्यादा रन लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। साहिबजादा ने अब तक 4 मैचों में 164.18 स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाये हैं। जिसमे 21 चौका और 11 छक्के शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया है।

यह भी पढ़े: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के मुकाबले लाइव कहाँ देख सकते हैं

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version