Wednesday, March 11

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। हालाँकि अब उनकी वापसी की खबर आ रही है और अब वो जल्द ही भारतीय टीम में खेलते हुए नजर आएंगे।

वो आखिरी बार भारत के लिए एशिया कप में खेलते हुए दिखे थे, लेकिन उसी टूर्नामेंट में वो चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वो अभी तक बाहर चल रहे थे। लेकिन वह इस टूर्नामेंट से वापसी करते हुए दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं कि हार्दिक किसके खिलाफ और कब वापसी करेंगे?

सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलेंगे हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya Will Play Syyed Mushtaq Ali Trophy 2025-26
Hardik Pandya Will Play Syyed Mushtaq Ali Trophy 2025-26

हार्दिक पांड्या घरेलू टी20 टूर्नामेंट सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए दिख सकते हैं। मीडिया खबरों की मानें, तो वो इस टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पिछले साल भी उन्होंने अपने स्टेट का प्रतिनिधित्व किया था और कई अच्छी पारियां भी खेली थीं। इस साल भी वो ऐसा ही करना चाहेंगे। बड़ौदा के कप्तान उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या हैं।

एशिया कप के दौरान हुए थे चोटिल

हार्दिक पांड्या को इसी साल सितंबर में एशिया कप के दौरान चोट लगी थी। जिसके चलते उन्हें फाइनल मुकाबला मिस करना पड़ा था और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में भी नहीं खेले थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से वनडे सीरीज खेली जानी है और उनकी फिटनेस को चेक करने के लिए उन्हें अभी टीम में जगह नहीं दी गई है।

वो सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर अपनी फिटनेस को साबित करेंगे, तब जाकर उन्हें टीम में जगह दी जाएगी। जब से अजीत अगरकर सेलेक्टर बने हैं, तब से उन्होंने ऐसा अनसैड रूल लागू किया है कि अगर कोई भी खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसे घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस प्रूव करनी पड़ेगी, जिसके बाद ही उसे टीम में जगह दी जाएगी।

अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में करना चाहेंगे वापसी

हार्दिक के खेलने से बड़ौदा की टीम और मजबूत होगी। पिछली बार वे नॉकआउट राउंड में ही बाहर हो गए थे, लेकिन अगर वो इस बार पूरा टूर्नामेंट खेलते हैं तो खिताब जिताना चाहेंगे। बड़ौदा की टीम को अपना पहला मैच 26 नवंबर को बंगाल के खिलाफ खेलना है, जबकि अगला मुकाबला 28 नवंबर को पुडुचेरी के खिलाफ खेलना है।

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूरी तरह से फिटनेस प्रूव कर देते हैं तो अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनकी टीम में वापसी हो सकती है। उनके प्रदर्शन को लेकर कोई सवाल नहीं है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर प्रश्नचिन्ह है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version