Harshit Rana, IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से अपना वनडे डेब्यू करने वाले हर्षित राणा ने पॉवरप्ले में एक मेडन ओवर फेंका है।
यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा ने किया भारत के लिए डेब्यू

यह मैच और सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए बेहद ही अहम रहने वाला है। इसी को ध्यान मे रखते हुए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और दायें हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को वनडे डेब्यू करने का मौका दिया है।
Harshit Rana: हर्षित राणा ने डेब्यू मैच में झटके 3 विकेट

भारतीय युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने नागपुर में अपने डेब्यू वनडे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इससे पहले हर्षित ने अपने पहले ओवर में 11 रन खर्च किए, जो टीम के लिए उनका दूसरा ओवर था। इसके बाद, उन्होंने अपने कोटे का दूसरा ओवर मेडन फेंका। बता दें कि, उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज फिल साल्ट के खिलाफ यह ओवर फेंका। हालाँकि, राणा के लिए उनका तीसरा ओवर बेहद खराब साबित हुआ, क्योंकि उस ओवर में उन्होंने 26 रन खर्च किए। राणा का पिछला ओवर पूरा डॉट करने के बाद फिल साल्ट ने टीम के छठे ओवर में तीन छक्के और दो चौके लगाए।
गौरतलब हो कि, इस मुकाबले में इस्तेमाल होने वाली नागपुर की यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार है। ग्रीम स्वान और दीपदास गुप्ता की पिच रिपोर्ट के अनुसार, यह पिच पत्थर जैसी कठोर है और इस पर थोड़ी दरारे हैं। यहाँ पर गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिलेगी, जैसा कि पॉवरप्ले की शुरूआती 6 ओवरों में देखा गया है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


