Highest Individual Scores in Caribbean Premier League: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) हमेशा से ही दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट के लिए प्रेरित करता आया है। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है।
हाल ही में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CPL के टॉप 5 व्यक्तिगत स्कोर सूची में अपनी पारी दर्ज कराई। हालाँकि, उनके अलावा भी कई बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में शानदार पारी खेली हैं। इस आर्टिकल में हम CPL इतिहास में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
5. एलेक्स हेल्स – 119*
इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 2023 में जमैका तल्लावास के लिए खेलते हुए सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ 119 नॉट आउट का प्रदर्शन किया था। उस मैच में उन्होंने 57 गेंदों में 7 छक्के और 12 चौके लगाए थे और अपने शानदार शॉट चयन और टाइमिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।
4. कॉलिन मुनरो – 120
कीवी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने 2025 CPL में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 120 रन बनाए थे। यह उनका CPL में दूसरा और ओवरऑल T20 क्रिकेट में छठा शतक था। उस मैच में उन्होंने 57 गेंदों में 6 छक्के और 14 चौके लगाए, जिससे उनकी टीम को 12 रनों से जीत मिली थी।
3. फाफ डु प्लेसी – 120 नॉट आउट
साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी फाफ डु प्लेसी ने 2021 में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 120 नॉट आउट का स्कोर बनाया था। उन्होंने 60 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्के लगाए। यह CPL में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है।
2. आंद्रे रसेल – 121 नॉट आउट
आंद्रे रसेल ने 2018 में जमैका तल्लावास के लिए खेलते हुए त्रिनबैगो नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 121 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 49 गेंदों में 13 छक्के लगाए थे और गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी लिए थे, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला था।
1. ब्रैंडन किंग – 132 नॉट आउट
ब्रैंडन किंग के नाम CPL इतिहास में सबस बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2019 में गयाना अमेज़न वारियर्स के लिए खेलते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ 132 नॉट आउट का रिकॉर्ड बनाया था। उस मुकाबले में किंग ने 72 गेंदों में 11 छक्के और 10 चौके लगाए थे।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

