टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की साझेदारी ने अपनी टीम को कभी पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बनाकर तो कभी आखिरी ओवरों तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाई हो, इस फॉर्मेट में साझेदारी का अहम रोल होता है। अब तक कई बल्लेबाजों ने ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है। लेकिन लिस्ट में पाकिस्तान के बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान की पार्टनरशिप सबसे ऊपर है। आइए जानते हैं टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 पार्टनरशिप के बारे में जानते हैं ।
बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान
पाकिस्तान की इस जोड़ी को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद पार्टनरशिप में गिना जाता है। इस लिस्ट में बाबर आज़म – मोहम्मद रिज़वान ने 2019 से 2024 के बीच 73 मैचों में 46.47 की औसत से 3300 रन बनाए हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 203 रन रहा है। इनमें 10 शतकीय तथा 15 अर्धशतकीय साझेदारियाँ इनके नाम दर्ज हैं।
एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग
आयरलैंड टीम की इस जोड़ी ने 2015 से 2024 तक एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग ने मिलकर काफी अच्छी पारियाँ खेली हैं और बहुत से मौकों पर टीम को जीत दिला चुके हैं। 79 पारियों में बालबर्नी और स्टर्लिंग ने मिलकर 2184 रन जोड़े और इस दौरान इनका बेस्ट स्कोर 103 रन का है। इस जोड़ी ने एक सेंचुरी और 16 अर्धशतक की साझेदारी की है।
केएल राहुल और रोहित शर्मा
भारत के लिए 2016 से 2022 तक केएल राहुल और रोहित शर्मा ने मिलकर बहुत सी ऐसी पारियाँ खेली हैं जिनके बदौलत टीम इंडिया को बहुत से मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों खिलाड़ियों ने 42 मैचों में 1897 रन जोड़े हैं, इनका हाईएस्ट पार्टनरशिप स्कोर 165 रन का है। औसतन 46.26 की साझेदारी के साथ इस जोड़ी ने 5 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।
रोहित शर्मा और शिखर धवन
भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए इस जोड़ी ने टी20 में कुल 52 मैच खेले थे। इस दौरान रोहित और धवन ने 33.51 की औसत से 1743 रन बनाए। जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक मौजूद हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का हाईएस्ट पार्टनरशिप स्कोर 160 रन का है।
केविन ओ’ब्रायन और पॉल स्टर्लिंग
आयरलैंड की इस जोड़ी ने 2010 से 2021 तक साथ खेलते हुए 49 पारियाँ खेलीं। इन दोनों ने 1720 रन बनाए। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 154 रन का है। ओ’ब्रायन और स्टर्लिंग की पार्टनरशिप में 3 शतकीय और 10 अर्धशतकीय साझेदारियाँ शामिल हैं।

