Home Test Match: इस पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ (Home Test Match) काफी खराब शुरुआत रही। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

तभी तो आज कीवी तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारत के शीर्षक्रम के 3 बल्लेबाज महज 10 रन पर ही आउट हो गए। वहीं इसके अलावा साल 1990 के बाद से भारतीय टीम ने अपने घर पर (Home Test Match) खेलते हुए तीसरी बार 10 या उससे कम स्कोर तक 3 विकेट गंवाए हैं। चलिए आज से पहले हुए उन मुकाबलों के बारें में जानते है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड (मोहाली टेस्ट, 1999) :-
भारतीत क्रिकेट टीम की साल 1999 में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट में भी काफी शर्मनाक शुरुआत रही थी। तब उस समय मोहाली टेस्ट में खेलते हुए भारतीय टीम ने अपने तीन बल्लेबाजों को केवल 7 रन के स्कोर पर ही खो दिया था। इसी बीच भारतीय टीम (Home Test Match) का तब न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ यह सबसे कम स्कोर रहा था।

उस समय भारतीय टीम ने सिर्फ 7 रन के स्कोर पर देवांग गांधी, राहुल द्रविड़ और सदागोप्पन रमेश के रूप में 3 विकेट खो दिए थे। तभी तो भारतीय टीम की इस खराब शुरुआत के बाद उनकी पहली पारी केवल 83 रन पर सिमट गई थी। जबकि भारतीय टीम की दूसरी पारी में द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने शतक लगाए थे। तब उन दोनों की पारी के चलते हुए उस समय यह मैच ड्रा हो गया था।
भारत बनाम न्यूजीलैंड (अहमदाबाद टेस्ट, 2010) :-
इसके बाद फिर भारतीय टीम ने (Home Test Match) साल 2010 में न्यूजीलैंड की टीम ने अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट में अपनी दूसरी पारी में महज 2 रन के स्कोर पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

तब उस मुकाबले में शुरुआती 5 ओवर के भीतर गौतम गंभीर (0), वीरेंद्र सहवाग (1) और द्रविड़ (1) जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। तब उस मुकाबले में भारतीय टीम के शीर्षक्रम के लड़खड़ाने के बाद निचले क्रम में हरभजन सिंह ने शतक लगाया था। वहीं तब उन्होंने इस मुकाबले को ड्रा करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।
Home Test Match भारत बनाम न्यूजीलैंड (बेंगलुरु टेस्ट, 2024) :-
भारत और न्यूजीलैंड की टीम (Home Test Match) के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस को जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन भारतीय टीम का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ।

इस मुकाबले में भारतीय टीम (Home Test Match) के कप्तान रोहित शर्मा केवल 2 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद फिर विराट कोहली और सरफराज खान इस मुकाबले में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। तभी तो आज इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 9.4 ओवर में ही 10 रन के स्कोर परअपने तीन प्रमुख विकेट खो दिए थे। इन विकटों को न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउथी, मेट हेनरी और विलियम ओरूके ने लिया था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


