हांगकांग सुपर सिक्सेस की शुरुआत 7 नवंबर को होगी और इसका फाइनल 9 नवंबर को होगा। खिताबी मुकाबले सहित इसमें तीन दिनों में कुल 29 मैच खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें तीन-तीन के चार अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है।
हांगकांग सिक्सेस की शुरुआत साल 1990 में हुई थी। जिसमें, छह-छह ओवर के मैच होते हैं। इस बार, टूर्नामेंट के सभी मैच टिन क्लुंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर खेले जाएँगे। भारतीय टीम भी इस मल्टीनेशनल इवेंट में हिस्सा ले रही है और उन्हें पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है।
7 नवंबर को भारत और पाकिस्तान का होगा आमना सामना

हांगकांग सिक्सेस 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 7 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों को कुवैत के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:05 बजे शुरू होगा।
इसके अलावा टीम इंडिया को अगला ग्रुप मैच मैच 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 6:40 बजे कुवैत टीम के खिलाफ खेलना है। इस टूर्नामेंट में प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष-2 टीमें क्वार्टर फाइनल चरण के लिए अपनी जगह सुरक्षित करेंगी, जिसके बाद नॉकआउट चरण शुरू होगा।
6 ओवरों के होंगे मैच
हांगकांग सिक्सेस में सभी टीम में 6 खिलाड़ी खेल सकते हैं और प्रत्येक मैच 6 ओवर का होगा। जिसमें विकेटकीपर को छोड़कर सभी गेंदबाज एक ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं और एक गेंदबाज ही सिर्फ दो ओवर कर सकता हैं।
दिनेश कार्तिक संभालेंगे टीम की कमान
हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम के स्क्वॉड में कप्तानी की जिम्मेदारी भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दी गई हैं। इसके अलावा टीम में स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल और भरत चिपली भी शामिल हैं।
भारत में कब और कहां पर देखें हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के मैच
भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 मैचों के प्रसारण की बात करें तो मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैचों का सीधा प्रसारण सोनी लिव ऐप और फैनकोड ऐप पर किया जाएगा। प्रशंसक क्रिकेट हांगकांग के यूट्यूब चैनल पर भी मैच देख सकते हैं।
हांगकांग सिक्सेस 2025 पूल
पूल ए – साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, नेपाल।
पूल बी – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएई।
पूल सी – भारत, पाकिस्तान, कुवैत।
पूल डी – श्रीलंका, बांग्लादेश, हॉन्ग कॉन्ग।
टीम इंडिया की स्क्वाड
दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, भरत चिपली, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल
टीम इंडिया के मुकाबले?
07 नवंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (1:05 PM) (मांग कोक) मिशन रोड ग्राउंड
08 नवंबर: भारत बनाम कुवैत (6:40 AM) (मांग कोक) मिशन रोड ग्राउंड







