भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल के कुछ वर्षों में बहुत लोकप्रिय हो चुकी है। इस दौरान खिलाड़ियों ने फ़ील्ड पर अपने प्रदर्शन से फैन्स का दिल जीता है, वहीं अपने लुक्स और हॉट अंदाज़ से क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें भी बढ़ा दी हैं। इस बार महिला वर्ल्ड कप का आगाज़ 30 सितम्बर को होने वाला है, जबकि ख़िताबी फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। आइए जानते हैं उन भारतीय महिला क्रिकेटर्स के नाम, जो इस बार वर्ल्ड कप में शामिल हैं।
स्मृति मंधाना

जब भी भारतीय खूबसूरत महिला क्रिकेटरों का नाम आता है, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम स्मृति मंधाना लिया जाता है। महाराष्ट्र में जन्मी इस सुंदर खिलाड़ी ने अपने बाएं हाथ की शानदार बल्लेबाजी के अलावा, क्रिकेट के हुनर से भी आगे बढ़कर अपनी उपस्थिति फैन्स के दिलों पर दर्ज कराई है। मैदान के बाहर इस खिलाड़ी ने अपनी क्यूट और हॉट लुक्स से चाहने वालों का दिल जीत लिया है।
हरलीन देओल

जब बात भारतीय खूबसूरत महिला क्रिकेटरों की होती है और उस सूची में हरलीन देओल का नाम शामिल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हरलीन अपनी आक्रामक दाएँ हाथ की बल्लेबाजी और कभी-कभार लेग स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं। भारतीय खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक, देओल को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। मैदान के बाहर इस खिलाड़ी ने अपनी स्टाइल और लुक्स के दम पर क्रिकेट फैन्स को दीवाना बना रखा है।
हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शक्ति और खूबसूरती की मिसाल हैं कप्तान हरमनप्रीत कौर। इन्होंने मैदान पर अपने शॉट्स और फील्डिंग से जलवा बिखेरा है, तो वहीं मैदान के बाहर ग्लैमरस और दमदार लुक्स ने फैन्स को इनका दीवाना बना दिया है। टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नज़र आएंगी।
जेमिमा रोड्रिग्स

भारत की खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में जेमिमा रोड्रिग्स का नाम भी शामिल है। मुंबई में जन्मी इस एथलीट ने सिर्फ़ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हॉकी के खेल में भी अपना जलवा दिखाया है और राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी लुक्स और ड्रेसिंग सेंस देखकर फैन्स की धड़कनें बढ़ जाती हैं। जेमिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
रेणुका सिंह

हिमाचल प्रदेश की रहने वाली रेणुका ने गेंदबाजी के दम पर टीम को कई बार जीत दिलाई है। मैदान पर जलवा बिखेरने के बाद सोशल मीडिया पर भी इनका आकर्षण कायम है। इस महिला खिलाड़ी की लुक्स किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। इस बार विश्व कप में इन्हें खेलने का मौका मिला है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

