इस साल होने वाले विश्वकप 2023 से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को सही तरीके से अंजाम देने में लगी हुई है। वनडे विश्वकप में दुनिया की कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। बता दें, विश्वकप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया क्रिकेट के महाकुंभ से पहले कई देशों के साथ सीरीज खेलने वाली है। वर्तमान समय में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। यहां पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज के दौरे के बाद भारतीय टीम को आयरलैंड की दौरा करना है।
20 टीमें लेंगी हिस्सा
गौरतलब है कि अगले साल वेस्टइंडीज और यूएस में टी-20 विश्वकप का आयोजन होने वाला है। इसके लिए भी बीसीसीआई अभी से तैयारी कर रही है। अगले साल होने वाला टी-20 विश्वकप कुछ अलग तरह का होने वाला है। सबसे बड़ी बात ये है कि टी-20 विश्वकप में दुनिया की कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। अब तक इसके लिए 15 टीमों ने क्वालीफाई भी कर लिया है। यही कारण है कि टीम इंडिया इसके लिए अभी से तैयारियां कर रही है।
विश्व कप से पहले कुल 19 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया
हाल में ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट में पता चला है कि अगले साल होने वाला टी-20 विश्वकप का आयोजन 4 जून से 30 जून तक होगा। खबर है कि टी-20 विश्वकप 2024 से पहले भारतीय टीम कुल 19 टी-20 मुकाबले खेलेगी। इस दौरान कुछ मैच घर पर तो कुछ विदेशी जमीन पर खेलने होंगे। इसी कड़ी में अब हम आपको विश्वकप से पहले भारतीय टीम द्वारा खेले जाने मुकाबलों के बारे में जानकारी देते हैं।
टी-20 से पहले भारतीय टीम का शेड्यूल
भारत बनाम वेस्टइंडीज- 5 टी20 मुकाबले- 03 अगस्त से 12 अगस्त
भारत बनाम आयरलैंड- 3 टी20 मुकाबले- 18 से 23 अगस्त
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 5 टी20 मुकाबले- 23 नवंबर से 03 दिसंबर
भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 3 टी-20 मुकाबले- TBA
भारत बनाम अफगानिस्तान- 3 टी20 मुकाबले- 29 जनवरी 2024 से 07 मार्च
ये भी पढ़ें: टीम पाकिस्तान को मिली भारत आने की अनुमति
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

