How many Test matches will the Indian team play before the ICC World Test Championship final 2025?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 चक्र के फाइनल मुकाबले की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कई टीमों की धडकनें बढ़ रही हैं, क्योंकि आने वाले सभी मुकाबले सभी टीमों के लिए बेहद ही अहम होने वाले हैं। भारतीय टीम को भी फाइनल से पहले कई टेस्ट मैच खेलने हैं, जो उनके लिए बेहद ही अहम होंगे।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के प्वॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो, वर्तमान समय में भारत 68.51 PCT(68.51%) मैचों में जीत के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। टीम इंडिया ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 6 मैचों में जीत और 2 मैचों में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ हुआ है। हालाँकि, उनके लिए आने वाले मुकाबले और भी अहम होने वाले हैं, क्योंकि उन मैचों में जीत हासिल करके ही वह फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2025 से पहले भारतीय टीम कितने टेस्ट मैच खेलेगी?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2025 से पहले भारतीय टीम को 19 सितम्बर से 07 जनवरी तक कुल 10 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें से 5 टेस्ट घरेलू सरजमीं पर और 5 टेस्ट विदेशी सरजमीं पर खेले जाएंगे।

बता दें कि, भारतीय टीम को अपना आगामी टेस्ट सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज सितम्बर महीने में और न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज अक्टूबर महीने में घरेलू सरजमीं पर खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (India vs Bangladesh Test Series 2024) का पहला मुकाबला 19 सितम्बर से चेन्नई में और 22 सितम्बर से कानपुर में खेला जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज (India vs New Zealand Test Series 2024) का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में, दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा मुकाबला 1 नवम्बर से मुंबई में खेला जाएगा।

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवम्बर से पर्थ में, दूसरा मैच 06 दिसम्बर से एडिलेड में, तीसरा मैच 14 दिसम्बर से ब्रिसबेन में, चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में और 5वां मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

