Tuesday, March 10

ऑस्ट्रेलिया वीमेंस की टीम इस समय भारत के दौरे पर है, जहाँ दोनों देशों के बीच वनडे की सीरीज खेली जा रही है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 ओडीआई मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसमें इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 मैच जीता है। आखिरी मैच 20 सितम्बर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच के लिए आप टिकट कैसे बुक कर सकते हैं और मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा मैच

How To Book India Vs Australia Women Match Ticket sOf 3rd ODI
How To Book India Vs Australia Women Match Tickets Of 3rd ODI

इंडिया वीमेंस और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टिकट 100 रुपये से शुरू होंगे और 4000 रुपये तक के टिकट उपलब्ध हैं, जिसमें सभी आयु समूह के लोग टिकट ले सकते हैं। इस मैच के लिए भारी मात्रा में लोगों के आने की संभावना है, इसलिए पहले से ही टिकट बुक कर लें।

100 रुपये से शुरू हो रही हैं टिकट

दिल्ली में होने वाले मैच की टिकट केवल 100 रुपये से शुरू हो रही हैं। ज़्यादातर स्टैंड्स में न्यूनतम शुल्क ₹100 है। बेहतर अनुभव और मैच देखने के लिए आपको ₹3,000 तक खर्च करना होगा।

Stadium Stands Ticket Price
North West Third Floor 99
North East Third Floor 99
East Stand Second Floor 99
North West Second Floor 149
North East Second Floor 149
North East First Floor 199
East Stand First Floor 199
North West First Floor 249
North West Ground Floor 299
North East Ground Floor 299
East Stand Ground Floor 299
Hill B 499
Old Club House First Floor 849
West Side Corporste Boxes 2999
Platinum Galley B 2999
Hill A Hospitality 3999

तीसरे ओडीआई की टिकट कैसे बुक करें?

स्टेप 1: अपना ब्राउज़र खोलें और “India Women vs Australia Women Tickets” सर्च करें। वेबपेज पर आपको Zomato द्वारा डिस्ट्रिक्ट का लिंक मिलेगा। टिकट खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए वेबसाइट पेज पर जाने के लिए उस पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली के लिए मैच टिकट 100 रुपये से शुरू होते हैं। Book Ticket पर क्लिक करें।

स्टेप 3: “टिकट बुक करें” की लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको वर्चुअल स्टेडियम पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। यहाँ आप अपना पसंदीदा स्टैंड या ब्लॉक चुन सकते हैं। चूँकि अलग-अलग स्टैंड की कीमतें अलग-अलग होती हैं, इसलिए किसी एक स्टैंड का चुनाव करते समय टिकट की कीमत ज़रूर देखें।

स्टेप 4: सीट चुनने के बाद, जितनी सीटें आप बुक करना चाहते हैं उनको चुनें। आप एक आईडी पर न्यूनतम 1 और अधिकतम 10 सीटें बुक कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए Add Cart पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अपनी बुकिंग जानकारी देखें और भुगतान जारी रखें। अपना भुगतान पूरा करें और व्हाट्सऐप के ज़रिए अपने फ़ोन पर टिकट प्राप्त करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. इंडिया वीमेंस और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच तीसरा मैच कहाँ खेला जायेगा?

इंडिया वीमेंस और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच तीसरा वनडे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा।

2. इंडिया वीमेंस और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच तीसरे वनडे की टिकट किस एप से बुक करें?

तीसरे वनडे के मैच की टिकट आप जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट एप पर जाकर कर सकते हैं।

3. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच टिकट की कीमत क्या हैं?

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच टिकट 100 रुपये से शुरू होता है और 4000 तक जाता हैं।

4.कितने उम्र के लोग टिकट खरीद सकते हैं?

2 साल से ऊपर उम्र के कोई भी व्यक्ति टिकट बुक कर सकता हैं।

5. स्टेडियम में क्या नहीं ले जाना हैं?

स्टेडियम में आप सिर्फ मोबाइल ले जा सकते हैं और उसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान (जैसे- लैपटॉप, कैमरा इत्यादि) ले जाने पर रोक हैं। इसके साथ बैग भी आप अंदर नहीं ले जा सकते हैं और न ही कोई खाने पीने की चीज अंदर ले जा सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version