Thursday, February 12

India vs Australia ODI LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर को होगा। पहला मैच भारत हार गया था, इसलिए इस बार जीतना जरूरी है। पहले मैच में बारिश की वजह से दिक्कत आई थी, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। आप यह जान सकते हैं कि टीवी और मोबाइल पर मैच लाइव कैसे देखा जा सकता है और फ्री में देखने का तरीका भी मिलेगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच देख सकते हैं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। आप टीवी पर सीधे स्टार स्पोर्ट्स चैनल देख सकते हैं और अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं। अगर मोबाइल पर देखना है तो जियो हॉटस्टार ऐप से लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। बस यह ध्यान रखें कि ऐप में कोई शुल्क न लगे और ऐप अपडेट किया हुआ हो।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे लाइव फ्री में कैसे देखें

अगर आप टीवी पर फ्री में मैच देखना चाहते हैं, तो डीडी फ्री डिश एक अच्छा विकल्प है। दूरदर्शन स्पोर्ट्स चैनल सिर्फ उन्हीं टीवी में दिखेगा जिनके पास डीडी फ्री डिश है। इससे आप बिना किसी खर्च के मैच का आनंद ले सकते हैं।

भारतीय टीम स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल।

ऑस्ट्रेलियन टीम स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, एलेक्स कैरी, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, बेन ड्वारशुइस, मार्नस लाबुशेन, जेवियर बार्टलेट।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version