WPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का ऑक्शन अगले महीने नवंबर में हो सकता है, संभवतः 26 या 27 तारीख को। पहले यह 26 से 29 नवंबर के बीच होने वाला था, लेकिन अब तारीख बदल गई है। ऑक्शन शायद दिल्ली के किसी होटल में होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक कोई फिक्स तारीख नहीं है, लेकिन यह एक ही दिन में पूरा हो सकता है। WPL में कुल 5 टीमें हैं, इसलिए ऑक्शन जल्दी खत्म हो जाएगा और सभी टीमों की स्क्वॉड उसी दिन फाइनल हो जाएगी।
ऑक्शन में करीब 90 प्लेयर्स के लिए होगी कीमत तय
WPL 2026 ऑक्शन में करीब 90 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। हालांकि, ज्यादातर टीमों के कई खिलाड़ी रिटेन किए जा सकते हैं। सभी 5 फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची 5 नवंबर तक जमा करनी होगी।
रिटेन प्लेयर्स का वेतन तय करेगा टीम की स्ट्रेटेजी
WPL ने रिटेंशन के लिए नियम जारी किए हैं। इसके अनुसार, पहला रिटेन खिलाड़ी 3.5 करोड़ रुपये पाएगा, दूसरा 2.5 करोड़ रुपये, तीसरा 1.75 करोड़ रुपये, चौथा 1 करोड़ रुपये और पांचवा रिटेन खिलाड़ी 50 लाख रुपये मिलेगा।
फ्रेंचाइजी का बजट तय करेगा खिलाड़ियों की खरीदारी
अगर कोई टीम अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसके पास ऑक्शन में खर्च करने के लिए 5.75 करोड़ रुपये होंगे। WPL ने पहली बार फ्रेंचाइजियों को राइट-टू-मैच (RTM) विकल्प भी दिया है, जिससे टीमें नीलामी में 2025 में अपनी टीम के खिलाड़ी को वापस खरीद सकती हैं। इसके साथ ही, अगले सीजन की नीलामी के लिए हर टीम का ऑक्शन पर्स 15 करोड़ रुपये रखा गया है।







