Friday, February 20

प्राइम वॉलीबॉल लीग का नया सीजन एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में शुरू होने वाला है। वॉलीबॉल को भारत में नई पहचान देने वाली इस लीग के चौथे सीजन यानी PVL 4 की शुरुआत गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 से हैदराबाद में होने वाली है। पूरे टूर्नामेंट में 10 टीमें ट्रॉफी के लिए मुकाबला करती नजर आएंगी।

PVL 2025 के लीग स्टेज का आयोजन 22 अक्टूबर तक होगा और इसके लिए सिर्फ एक शहर को चुना गया है। इस लीग के सभी मुकाबले हैदराबाद में खेले जायेंगे। इस शहर में होने वाले मैच में फैंस को नजदीक से अपने पसंदीदा सितारों को देखने का मौका देंगे।

PVL 2025 की मेजबानी कहां होगी?

How To Watch Prime Volleyball League 2025 Live For Free In India
How To Watch Prime Volleyball League 2025 Live For Free In India

PVL 2025 की मेजबानी इस बार सिर्फ एक ही शहर में होनी हैं। इस सीजन के लिए हैदराबाद को चुना गया हैं। वहां के जीएमसी बालयोगी इनडोर स्टेडियम में सभी मुकाबले खेले जायेंगे।

हैदराबाद- जीएमसी बालयोगी इनडोर स्टेडियम

PVL 2025 में कितनी टीमें हिस्सा ले रहीं हैं?

PVL 2025 में इस बार 10 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया हैं। जो कि कुछ इस प्रकार हैं।

ग्रुप ए- गोवा गार्डियंस, चेन्नई ब्लिट्ज, कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स, बेंगलुरु टॉरपीडोज़, कोलकाता थंडरबोल्ट्स

ग्रुप बी- हैदराबाद ब्लैक हॉक्स, दिल्ली तूफान्स, अहमदाबाद डिफेंडर्स, मुंबई मेटियर्स, कालीकट हीरोज़

PVL 2025 का फॉर्मेट

PVL 2025 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनको दो ग्रुप में डिवाइड किया गया हैं- ग्रुप ए और ग्रुप बी। इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस सीजन में मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 और 8:30 बजे ही शुरू होंगे।

भारत में PVL 4 का लाइव प्रसारण कहां देखें?

प्राइम वॉलीबॉल लीग 2025 के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनलों पर देख सकते हैं। पीवीएल 4 के सीजन के मैचों का आप मजा लेना चाहते हैं तो आप इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

इसके अलावा अलग अलग भाषा में भी इसकी कमेंटरी उपलब्ध हैं। इंग्लिश कमेंटरी सुनने के लिए सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल और तेलुगु) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 (मलयालम) चैनलों पर देखा जा सकता है।

PVL 2025 के मैच को ऑनलाइन कहाँ पर देखें?

PVL 2025 के डिजिटल राइट्स भी Sony के पास हैं। आप इस लीग के किसी भी मुकाबले को मोबाइल या लैपटॉप पर Sony Liv ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं।

PVL 2025 के मैच की फ्री स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

PVL 2025 को फ्री में देखने के कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। अगर आपको प्राइम वॉलीबॉल लीग के चौथे सीजन के मैचों को लाइव देखना है तो आप 399 का प्रीमियम मंथली पैक लेकर Sony Liv पर देख सकते हैं। 699 का मोबाइल-ओनली सालाना पैक भी उपलब्ध है। कुछ टेलीकॉम कंपनियाँ अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony Liv का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। इन ऑफर्स के ज़रिए भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version