इस वक्त भारत में क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाला वनडे विश्वकप अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। इस साल भारतीय टीम ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। अन्य टीमों की बात करें तो विश्वकप से पहले सबकी फेवरेट टीम इंग्लैंड उम्मीदों को मूताबिक खरी नहीं उतर पाई। यही कारण है कि इस साल के विश्वकप में कई फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। चाहे वह अंकतालिका हो या फिर हर सप्ताह जारी होने वाली खिलाड़ियों की रैंकिंग। हर जगह बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
रचिन रवींद्र बने प्लेयर ऑफ द मंथ
इन सब के बीच आईसीसी की ओर से की तरफ से एक बड़ी घोषणा की गई है। जी हां दरअसल, आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए एक खिलाड़ी को चुन लिया है। प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया था। लेकिन इस अवॉर्ड के लिए न्यूजीलैंड के एक शानदार खिलाड़ी को चुना गया। रचिन रवींद्र जिन्होंने इस विश्वकप में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने सबको हैरान किया है। दरअसल, उन्हीं को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है।

इस अवॉर्ड के लिए रचिन के अलावा भारत के तेज गेंदबाज और दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को भी चुना गया था। लेकिन अंत में रचिन रवींद्र ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड को अपने नाम किया। गौरतलब है कि रचिन रवींद्र ने इस विश्वकप में गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया है। 23 साल के इस किवी बल्लेबाज ने अब तक इस साल के विश्वकप में कुल तीन शतक जड़ दिए हैं। कुल मिलाकर कहें यदि न्यजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के करीब तक पहुंची है तो उसमें रचिन रवींद्र का बहुत बड़ा योगदान है।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत की वापसी के लिए आया ये बड़ा अपडेट…
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on







