Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी ने साल 2026 में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आईसीसी का यह बड़ा टूर्नामेंट इंग्लैंड की धरती पर खेला जाएगा। इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जून को एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड और श्रीलंका टीम के बीच खेले जाने वाले मैच से हो जाएगी। इस मेगा टूर्नामेंट में भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ही करने वाली हैं। तब भारतीय टीम अपना अभियान 14 जून को एजबेस्टन में ही चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल कर करने वाली है। चलिए इस मैच से जुड़ी अन्य अहम जानकारियों के बारे में भी जान लेते हैं।
इस टूर्नामेंट में 2 ग्रुप में होंगी सभी टीमें :-
साल 2026 में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में कुल 2 ग्रुप होंगे। तब इनमें प्रत्येक ग्रुप में 6 टीमें शामिल होने वाली हैं। इसके ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान और दो क्वालीफायर टीमें होंगी।

जबकि ग्रुप-2 में पिछले बार की चैंपियन टीम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और 2 अन्य क्वालीफायर टीमें रहने वाली हैं। इसके अलावा हर ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड मैदान पर खेला जाने वाला है।
यह टूर्नामेंट 7 स्टेडियम में खेला जाएगा :-
साल 2026 में महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड के 7 प्रतिष्ठित स्टेडियम- लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, एजबेस्टन, हैम्पशायर बाउल, द ओवल और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में किया जाएगा। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार, 12 जून से होगी और यह 24 दिनों तक चलने वाला है।

इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे। इस मेगा टूर्नामेंट का उद्देश्य महिला क्रिकेट को वैश्विक खेल मंच पर और अधिक मजबूती से स्थापित करना है और खेल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
इंग्लैंड की कप्तान ने कही यह बात :-
Mark your calendars 🗓
The fixtures for the ICC Women’s T20 World Cup 2026 are out 😍
Full details ➡ https://t.co/X2BqQphwSC pic.twitter.com/gqkxaMudEP
— ICC (@ICC) June 18, 2025
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने आगामी टूर्नामेंट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खेल के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “यह हमारे खेल के लिए एक बड़ा क्षण होगा और युवाओं को प्रेरित करने का शानदार अवसर भी।”

इसके अलावा इस मेगा टूर्नामेंट के डायरेक्टर बेथ बैरेट-वाइल्ड ने भी इस आयोजन को महिला क्रिकेट की छवि बदलने वाला बताया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इस टूर्नामेंट में हमें विश्व स्तरीय महिला खिलाड़ी देखने को मिलेंगी। ये सभी तब लाखों दर्शकों के सामने अपना दमखम दिखाएंगी।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







