ICC Player Of The Month: जून 2024 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ अवार्ड का ऐलान कर दिया गया है. मेंस आईसीसी प्लेयर्स ऑफ द मंथ का अवार्ड टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जीता है और वुमेंस में महिला खिलाड़ी स्मृति मंधना ने जीता है. जून के महीने में ही ICC टी20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट खेला गया था. और इस अवार्ड को टूर्नामेंट के प्रदर्शन को देखते हुए तीन नाम जारी किए गये हैं.

जसप्रीत बुमराह के साथ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमदुल्लाह गुरबाज को इस अवार्ड के लिए चुना गया है. बुमराह को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. 30 साल के बुमराह ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और अपने नाम 4.17 इकॉनमी के साथ 15 विकेट भी अपने नाम किए.
ICC Player Of The Month: फेमिली को किया डेडीकेट ICC अवार्ड
जसप्रीत बुमराह ने इस अवार्ड को अपने परिवार को डेडीकेट किया है. उन्होंने कहा जून ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मुझे बहुत ही खुशी मिल रही है. पिछले कुछ दिन हम लोगों के लिए बहुत ही शानदार रहा हैं. शानदार प्रदर्शन करने के साथ चैंपियन बनना बहुत ही खास है और हम सभी के लिए ये बहुत ही गर्व की बात है.इन सभी यादों को मै हमेशा अपने साथ रखूँगा.

इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और गुरबाज को शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई देता हूँ.अंत में, मै अपने सभी साथी खिलाड़ी और कोचों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.
ICC Player Of The Month: स्मृति मांधाता को मिला अवार्ड

वुमेंस आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मांधाना ने जीता है. उन्होंने जून में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में 113, 136 और 90 रनों की पारी खेली थी.इसके अलावा एक मात्र टेस्ट मैच में उन्होंने शतक भी लगाया. स्मृति ने यह अवार्ड जीतने पर खुशी जताई है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि आगे भी वह टीम को जीत दिलाने में इस तरह की भूमिका अदा करती रहेंगी.

