ICC announces Women’s Emerging Nations Trophy 2025, full schedule and participating teams revealed: महिला क्रिकेट में लगातार बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए ICC ने एक नया और बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट शुरू करने का फैसला किया है, जिसे Women’s Emerging Nations Trophy कहा जाएगा।
यह टूर्नामेंट 20 नवंबर से 30 नवंबर के बीच बैंकॉक में आयोजित किया जाएगा और इसमें दुनिया के चार महाद्वीपों से कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। यह फैसला महिला क्रिकेट के तेजी से बढ़ते प्रभाव को और मजबूती देने के उद्देश्य से लिया गया है और इसका मकसद उन देशों को बड़े मंच पर लाना है जहां महिला क्रिकेट की पहुंच अभी भी विकास के चरण में है।
ICC ने बताया कि Women’s ODI World Cup 2025 की सफलता ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया क्योंकि उस टूर्नामेंट में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिला था। बाहरी देशों में भी व्यूअरशिप रिकॉर्ड टूटे और भारत में 500 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने वर्ल्ड कप देखा जो महिला क्रिकेट की बढ़ती ताकत का सबूत है।
टूर्नामेंट का उद्देश्य और ICC का दृष्टिकोण
ICC का मानना है कि जिन आठ टीमों को इस नए टूर्नामेंट के लिए चुना गया है उनमें से कई पुरुष क्रिकेट में पहले से जाने पहचाने नाम हैं लेकिन महिला क्रिकेट को उतना बड़ा मंच अभी तक नहीं मिल पाया था। इस वजह से ICC ने इन देशों को अवसर देने और महिला क्रिकेट को अधिक देशों में स्थापित करने के लिए यह प्रतियोगिता शुरू की है।
उनका कहना है कि यह टूर्नामेंट न केवल खेल की लोकप्रियता बढ़ाएगा बल्कि इससे इन देशों में लड़कियों की भागीदारी और क्रिकेट में रुचि भी बढ़ेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि Women’s ODI World Cup के सफल आयोजन के बाद एशिया में एक और बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करना बेहद लाभदायक निर्णय होगा क्योंकि यहां क्रिकेट के लिए दर्शकों का उत्साह हमेशा से बहुत अधिक रहा है।
कौन-कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा
इस टूर्नामेंट में कुल आठ देश खेलेंगे और हर टीम अपनी पहचान मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं:
- Thailand
- Papua New Guinea
- Netherlands
- UAE
- Scotland
- Namibia
- Tanzania
- Uganda
इनमें से कई टीमें महिला क्रिकेट में लगातार सुधार कर रही हैं और यह टूर्नामेंट उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मौका होगा।
ICC Women’s Emerging Nations Trophy 2025 का पूरा शेड्यूल
इस टूर्नामेंट बैंकॉक के दो प्रमुख मैदानों पर खेला जाएगा।
- Terdthai Cricket Ground
- Asian Institute of Technology Ground (AIT)
20 नवंबर को टूर्नामेंट की शुरुआत Thailand vs Netherlands मुकाबले से होगी, जबकि दूसरे मैदान पर PNG vs UAE का मैच खेला जाएगा। इन दोनों मैचों से टूर्नामेंट की लय तय होगी और बाकी टीमें भी अपनी रणनीति के अनुसार मुकाबलों में उतरेंगी।
नीचे तारीखवार पूरा शेड्यूल दिया जा रहा है ताकि आप आसानी से समझ सकें कि किस दिन कौन से मुकाबले खेले जाएंगे।
20 नवंबर (गुरुवार)
Terdthai Cricket Ground
- Thailand vs Netherlands
- Scotland vs Uganda
AIT
- PNG vs UAE
- Namibia vs Tanzania
21 नवंबर (शुक्रवार)
Terdthai Cricket Ground
- Thailand vs PNG
- Uganda vs Namibia
AIT
- Netherlands vs UAE
- Scotland vs Tanzania
22 नवंबर (शनिवार)
Rest Day
23 नवंबर (रविवार)
Terdthai Cricket Ground
- Uganda vs PNG
- UAE vs Scotland
AIT
- Tanzania vs Netherlands
- Thailand vs Namibia
24 नवंबर (सोमवार)
Rest Day
25 नवंबर (मंगलवार)
Terdthai Cricket Ground
- Thailand vs Tanzania
- PNG vs Netherlands
AIT
- UAE vs Uganda
- Namibia vs Scotland
26 नवंबर (बुधवार)
Terdthai Cricket Ground
- Tanzania vs UAE
- Netherlands vs Namibia
AIT
- Thailand vs Uganda
- PNG vs Scotland
27 नवंबर (गुरुवार)
Rest Day
28 नवंबर (शुक्रवार)
Terdthai Cricket Ground
- Thailand vs UAE
- Scotland vs Netherlands
AIT
- Uganda vs Tanzania
- Namibia vs PNG
29 नवंबर (शनिवार)
Rest Day
30 नवंबर (रविवार)
Terdthai Cricket Ground
- Netherlands vs Uganda
- Tanzania vs PNG
AIT
- UAE vs Namibia
- Thailand vs Scotland
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

