आईसीसी ने शुक्रवार को नवंबर 2025 के आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नामित किया है।
नवंबर 2025 महिला क्रिकेट के लिए बेहद खास महीना रहा, क्योंकि कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर जोरदार छाप छोड़ी। इसी शानदार खेल के बीच तीन नाम ऐसे उभरे, जिन्होंने पूरे महीने अपने प्रभाव से मैचों की दिशा बदल दी और अब वे ICC Women’s Player of the Month के खिताब की दावेदार बन गई हैं।
ये तीनों खिलाड़ी न सिर्फ आंकड़ों में दमदार रहीं, बल्कि अपनी-अपनी टीमों की सफलता में भी सबसे बड़ी भूमिका निभाती हुई नजर आईं। इन्होंने अलग-अलग परिस्थितियों में अपनी टीम को मजबूती दी और पूरे महीने लगातार अपनी फॉर्म बनाए रखते हुए बड़े मंच पर मैच जिताने वाला प्रदर्शन दिखाया।
ये तीन क्रिकेटर ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए हुईं नामित
1. शेफाली वर्मा (भारत)
भारत की युवा ओपनर शेफाली वर्मा आखिरी समय में टीम में शामिल की गई थीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने मैदान पर कदम रखा, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से पूरी दुनिया को बता दिया कि वह बड़े मौकों की खिलाड़ी हैं। मुंबई में खेले गए ICC Women’s World Cup Final में उन्होंने न सिर्फ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, बल्कि शुरुआत से ही टीम को आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ाया। उन्होंने 78 गेंदों पर 87 रन बनाए और उनकी स्ट्राइक रेट 111.53 रही, जिसने भारतीय पारी की नींव मजबूत कर दी।
शेफाली का योगदान सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने सात ओवरों में 36 रन देते हुए दो अहम विकेट लिए, जिनमें दक्षिण अफ्रीका की सुने लूस और मरिज़ान कैप के विकेट शामिल थे।
इन विकेटों ने भारतीय टीम को उस समय राहत दी, जब विपक्षी टीम मजबूत साझेदारी की ओर बढ़ रही थी। उनकी ऑलराउंड क्षमता फाइनल में पूरी तरह निखरकर सामने आई और यही प्रदर्शन उन्हें इस अवॉर्ड की सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल करता है।
2. थिपाचा पुट्टावोंग (थाईलैंड)
थाईलैंड की लेफ्ट आर्म स्पिनर थिपाचा पुट्टावोंग ने नवंबर में ऐसे प्रदर्शन दिखाए, जो किसी भी युवा गेंदबाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। उन्होंने ICC Women’s Emerging Nations Trophy में अपनी टीम को खिताब जिताने में बेहद अहम भूमिका निभाई और पूरे टूर्नामेंट में 15 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं।
उनकी सबसे खास बात उनकी लगातार एक जैसी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की क्षमता रही, जिसने कई बल्लेबाजों को परेशानी में डाल दिया। फाइनल मैच में उनका प्रदर्शन शानदार रहा जहां, उन्होंने 4.25 की इकोनॉमी से चार अहम विकेट चटकाए।
इस स्पेल ने मैच का रुख पूरी तरह से थाईलैंड के पक्ष में मोड़ दिया और टीम को ट्रॉफी दिलाने का रास्ता साफ किया। उनकी विकेट लेने की क्षमता और दबाव भरे क्षणों में सटीक गेंदबाजी उन्हें इस सूची में एक दमदार दावेदार बनाती है।
3. ईशा ओज़ा (UAE)
यूएई की स्टार ऑलराउंडर ईशा ओज़ा एक बार फिर नवंबर में अपनी टीम की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आईं। उन्होंने ICC Women’s Emerging Nations Trophy में सात टी20 मैच खेले और 137.50 की तेज स्ट्राइक रेट के साथ 187 रन बनाए।
उनकी बल्लेबाजी की खासियत यह रही कि उन्होंने परिस्थिति के हिसाब से खेल बदलते हुए कभी पारी को संभाला तो कभी तेज रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
ईशा ने गेंदबाजी में भी सात विकेट लिए और 18.14 की औसत से विकेट चटकाते हुए खुद को एक शानदार ऑलराउंडर साबित किया। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन नामीबिया के खिलाफ आया, जहां उन्होंने नाबाद 68 रन बनाए और दो विकेट लेकर टीम को 28 रन की जीत दिलाई।
उनकी मैच जिताने वाली क्षमता और पूरे टूर्नामेंट में निरंतरता ने उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिलाया, जो इस अवॉर्ड की रेस में उनकी स्थिति को और मजबूत बनाता है।
नवंबर 2025 में इन तीनों खिलाड़ियों ने ऐसा दमदार प्रदर्शन किया है कि किसी एक को विजेता चुनना आसान नहीं होगा। शेफाली वर्मा ने वर्ल्ड कप फाइनल की चमकदार प्रदर्शन से भारत के लिए इतिहास रचा, थिपाचा पुट्टावोंग ने गेंदबाजी की कला को नए स्तर पर पहुंचाया, और ईशा ओज़ा ने अपनी ऑलराउंड क्षमता से यूएई को बार-बार मजबूती दी। अब देखना यह है कि ICC Women’s Player of the Month का सम्मान किसके नाम जाता है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

