ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP: अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका गई हुई थी। वहां पर भारतीय टीम ने तीन वनडे और तीन ही टी-20 मैच खेले थे। इस बार भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया था।

ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP वहीं इसके अलावा भारतीय टीम जब वनडे मुकाबले खेलने उतरी थी तो श्रीलंका की टीम ने इस वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। श्रीलंका के खिलाफ हुई इन दोनों सीरीज के बाद से सभी भारतीय खिलाड़ियों को करीब 43 दिनों का ब्रेक मिल गया है। वहीं अब इसके बाद भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। जहां पर भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच और तीन टी-20 मैच खेलेगी।
ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP टीम इंडिया खेलेगी 10 टेस्ट मैच :-
ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP इस बार भारतीय टीम 19 सितंबर के बाद से कुल 10 टेस्ट मैच खेलने वाली है। भारतीय टीम के ये सभी मुकाबले कुल 111 दिनों यानी की 3 महीने 19 दिन में खेले जाएंगे। वहीं अगर देखा जाए तो भारतीय टीम 5 महीने में 10 टेस्ट के अलावा 8 टी-20 और 3 वनडे मुकाबले भी खेलने वाली है।

ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP वहीं इस बार बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीन टेस्ट मैच खेलने है। फिर इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी।
ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP WTC में भारत टॉप पर :-
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पॉइंट टेबल में अभी भारतीय क्रिकेट टीम टॉप पर है। भारतीय टीम के होने वाले ये दस मुकाबले काफी अहम होने वाले है। वहीं अगर इस बार भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसको इसके लिए इन 10 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP भारतीय टीम अभी WTC की पॉइंट टेबल में अंक के अनुसार 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर अपनी जगह बनाई हुई है। इसी बीच भारतीय टीम ने अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले है इनमें से भारतीय टीम ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं इन खेले गए 9 मुकाबलों में से है उनको 2 में हार मिली है। जबकि एक मुकाबला ड्रा भी रहा है। तभी तो भारतीय टीम के पास WTC की पॉइंट टेबल में कुल 74 प्वाइंट्स है।

ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP वहीं इसके अलावा WTC की पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। अभी तक इस चैंपियनशिप के अन्तर्गत 12 मैच में खेले है। इन खेले गए 12 मुकाबलों में से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 में जीत हासिल की है। वहीं 3 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि उनका एक मुकाबला ड्रा रहा है। इस चैंपियनशिप के अन्तर्गत ऑस्ट्रेलिया के पास अंक प्रतिशत 62.50 है और कुल 90 अंक हैं। वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड टीम, चौथे पर श्रीलंका, साउथ अफ्रीका पांचवें और पाकिस्तान छठे पायदान पर है।
ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP बांग्लादेश का भारत दौरा
पहला टेस्टः 19 से 23 सितंबर, चेन्नई
दूसरा टेस्ट: 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, कानपुर
पहला टी20: 6 अक्टूबर, ग्वालियर
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर, दिल्ली
तीसरा टी20: 12 अक्टूबर, हैदराबाद
ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP न्यूजीलैंड का भारत दौरा- 2024
पहला टेस्टः 16-20 अक्टूबर, बेंगलुरु
दूसरा टेस्टः 24-28 अक्टूबर, पुणे
तीसरा टेस्टः 1-5 नवंबर, मुंबई
ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (नवंबर2024-जनवरी 2025)
पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ
दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड
तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिस्बेन
चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
पांचवा टेस्ट: 03-07 जनवरी, सिडनी
ICC WORLD TEST CHAMPIONSHIP इंग्लैंड का भारत दौरा-2025
पहला टी20: 22 जनवरी, कोलकाता
दूसरा टी20: 25 जनवरी, चेन्नई
तीसरा टी20: 28 जनवरी, राजकोट
चौथा टी20: 31 जनवरी, पुणे
पांचवा टी20: 2 फरवरी, मुंबई
पहला वनडे: 6 फरवरी, नागपुर
दूसरा वनडे: 9 फरवरी, कटक
तीसरा वनडे: 12 फरवरी, अहमदाबाद
ये भी पढ़ें: डेरियस विसर ने तोड़ डाला युवराज सिंह का रिकॉर्ड, जड़ दिए एक ही ओवर में 39 रन







