ILT20 2025 Auction Highlights: ILT20 की पहली नीलामी में सभी फ्रेंचाइज़ियों की ओर से जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसमें कई बड़े खिलाड़ियों को मोटी रकम में खरीदा गया, जबकि कुछ जाने-पहचाने खिलाड़ी इस बार नीलामी में अनसोल्ड (बिके नहीं) रहे। इस बार करीब 300 खिलाड़ियों पर बोली लगी और 6 टीमों ने अच्छे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा की। इस नीलामी के बाद आने वाले सीज़न में टीमों की स्क्वाड को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं भारतीय स्टार गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन को इस बार किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
ILT20 के चौथे सीज़न की शुरुआत कब होगी?
ILT20 का चौथा सीज़न 2 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। पहले मुकाबले में दुबई कैपिटल्स का सामना डेजर्ट वाइपर्स से होगा। वाइपर्स की टीम ने इस बार पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों फखर ज़मान, नसीम शाह और हसन नवाज़ को अपनी फ्रेंचाइज़ी में शामिल किया है।
LT20 ऑक्शन 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं

वेस्टइंडीज के स्टार आंद्रे फ्लेचर नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें एमआई एमिरेट्स ने 2.3 करोड़ में खरीदा। उनके बाद इंग्लैंड के स्कॉट करी 2.2 करोड़ में दुबई कैपिटल्स ने खरीदा, लियाम डॉसन को गल्फ जायंट्स ने1.5 करोड़ में, जुनैद सिद्दीकी को शारजाह वॉरियर्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा और मुहम्मद रोहिद खान को एमआई एमिरेटस की टीम ने 1.24 करोड़ में खरीदा हैं।
ILT20 ऑक्शन में स्टार खिलाड़ी रहे अनसोल्ड
इस बार के नीलामी में कई बड़े स्टार खिलाड़ियों किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इस खिलाड़ियों में भारत के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन की बेस प्राइस 1.20 लाख डॉलर थी, उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, जेसन रॉय, पाकिस्तान के सैम अय्यूब और दक्षिण अफ्रीका टीम के टेम्बा बावुमा को किसी भी फ्रेंचाईजी ने अपने टीम में शामिल नहीं किया।
इस बार ILT20 में 2 भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
ILT20 के चौथे सीजन में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे. इनमें पहला नाम दिनेश कार्तिक का है, जो शारजाह वॉरियर्स के लिए खेलेंगे, जबकि दूसरा नाम पियूष चावला का है, जिन्हें अबू धाबी नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा हैं।
ILT20 2025 ऑक्शन के बिके हुए खिलाड़ियों की लिस्ट
| क्रम | खिलाड़ी का नाम | टीम | कीमत |
|---|---|---|---|
| 1 | आंद्रे फ्लेचर | एमआई एमिरेट्स | 2.31 करोड़ |
| 2 | स्कॉट करी | दुबई कैपिटल्स | 2.22 करोड़ |
| 3 | जुनैद सिद्दीकी | शारजाह वॉरियर्स | 1.51 करोड़ |
| 4 | लियाम डॉसन | गल्फ जायंट्स | 1.51 करोड़ |
| 5 | मुहम्मद रोहिद | एमआई एमिरेट्स | 1.24 करोड़ |
| 6 | ड्वेन प्रीटोरियस | शारजाह वॉरियर्स | 1.06 करोड़ |
| 7 | ब्रैंडन मैकमुलेन | अबू धाबी नाइट राइडर्स | 98 लाख |
| 8 | नाथन सॉटर | शारजाह वॉरियर्स | 89 लाख |
| 9 | नवीन-उल-हक | एमआई एमिरेट्स | 89 लाख |
| 10 | फखर ज़मान | डेजर्ट वाइपर्स | 71 लाख |
| 11 | टाइमल मिल्स | दुबई कैपिटल्स | 71 लाख |
| 12 | नसीम शाह | डेजर्ट वाइपर्स | 71 लाख |
| 13 | मोहम्मद नबी | दुबई कैपिटल्स | 71 लाख |
| 14 | तस्कीन अहमद | शारजाह वॉरियर्स | 71 लाख |
| 15 | टॉम ब्रूस | डेजर्ट वाइपर्स | 71 लाख |
| 16 | वसीम अकरम | शारजाह वॉरियर्स | 49 लाख |
| 17 | जॉर्डन थॉम्पसन | एमआई एमिरेट्स | 43 लाख |
| 18 | हैदर रज्जाक | गल्फ जायंट्स | 44 लाख |
| 19 | माइकल पेपर | अबू धाबी नाइट राइडर्स | 35 लाख |
| 20 | तबरेज़ शम्सी | गल्फ जायंट्स | 35 लाख |
| 21 | क़ैस अहमद | डेजर्ट वाइपर्स | 35 लाख |
| 22 | फ्रेड क्लासेन | गल्फ जायंट्स | 35 लाख |
| 23 | हसन नवाज | डेजर्ट वाइपर्स | 35 लाख |
| 24 | क्रिस वुड | गल्फ जायंट्स | 35 लाख |
| 25 | टॉम मूर्स | गल्फ जायंट्स | 35 लाख |
| 26 | रेमन सिमंड्स | गल्फ जायंट्स | 35 लाख |
| 27 | शाकिब अल हसन | एमआई एमिरेट्स | 35 लाख |
| 28 | उन्मुक्त चंद | अबू धाबी नाइट राइडर्स | 35 लाख |
| 29 | अब्दुल सलाम खान | शारजाह वॉरियर्स | 8.88 लाख |
| 30 | शैडली वैन शल्कविक | अबू धाबी नाइट राइडर्स | 8.88 लाख |
| 31 | अक्षय वखारे | दुबई कैपिटल्स | 8.88 लाख |
| 32 | मयंक | अबू धाबी नाइट राइडर्स | 8.88 लाख |
| 33 | टोबी अल्बर्ट | दुबई कैपिटल्स | 8.88 लाख |
| 34 | नवीन बिदाईसी | दुबई कैपिटल्स | 8.88 लाख |
| 35 | जहूर खान | एमआई एमिरेट्स | 8.88 लाख |
| 36 | मतिउल्लाह खान | डेजर्ट वाइपर्स | 8.88 लाख |
| 37 | एथन डिसूजा | शारजाह वॉरियर्स | 8.88 लाख |
| 38 | अरब गुल | एमआई एमिरेट्स | 8.88 लाख |
| 39 | शुभम रंजने | शारजाह वॉरियर्स | 8.88 लाख |

