अंडर 19 टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। जहाँ दोनों देशों के बीच वनडे और मल्टी डे फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी।
भारत की अंडर 19 टीम पिछले एक साल से लगातार दौरा कर रही है। ताकि अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी की जा सके। तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 और इंडिया अंडर 19 के बीच सीरीज कब खेली जाएगी और उनकी टाइमिंग क्या रहने वाली है।
आयुष म्हात्रे संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी

भारतीय अंडर 19 की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुकी है और वहाँ पर इस सीरीज के लिए उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज जीतने का प्रयास करेगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज अपने नाम की थी और मल्टी डे फॉर्मेट सीरीज ड्रॉ हुई थी। 17 वर्षीय बल्लेबाज लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है, जिसके चलते उन्हें कप्तानी दी गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में भी आयुष ने शानदार बल्लेबाजी की थी। फोर डे मैचों में म्हात्रे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक तो लगाए ही थे बल्कि वो हाईएस्ट रन स्कोरर थे। हालाँकि वनडे सीरीज में वो फॉर्म में नहीं थे और लगातार जल्दी आउट हो जा रहे थे।
यह दौरा उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसके बाद वर्ल्ड कप होना है और उसकी तैयारी अच्छे से हो, तब ही इस टूर को शेड्यूल किया गया था।
वैभव सूर्यवंशी पर होंगी निगाहें
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के ऊपर सभी की निगाह होगी। क्योंकि पहले तो इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल में अपने आक्रामक खेल से सभी को प्रभावित किया था। उसके बाद इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ भी अपने टैलेंट को दिखाया था और शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी वो अपने बल्ले का जौहर दिखाना चाहेंगे।
सीरीज का शेड्यूल
भारत अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के बीच वनडे सीरीज के सभी मुकाबले ब्रिस्बेन में खेले जायेंगे और इन मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी। वहीँ मल्टीडे फॉर्मेट के मैच ब्रिस्बेन और मैके में खेले जायेंगे जो कि भारतीय टाइम सुबह 5:30 से शुरू होंगे।
यूथ वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे मैच – 21 सितंबर, ब्रिस्बेन (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
दूसरा वनडे मैच – 24 सितंबर, ब्रिस्बेन (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
तीसरा वनडे मैच – 26 सितंबर, ब्रिस्बेन (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
यूथ मल्टीडे फॉर्मेट का शेड्यूल
पहला मल्टीडे मैच- 30 सितम्बर- 3 अक्टूबर, ब्रिस्बेन (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे)
दूसरा मल्टीडे मैच- 7- 10 अक्टूबर ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे)
भारतीय अंडर-19 टीम का स्क्वाड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान।
रिजर्व खिलाड़ी – युधाजीत गुहा, लक्ष्मण, बी.के. किशोर, अलंकृत रापोल, अर्नव बुग्गा।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का स्क्वाड
साइमन बज, एलेक्स टर्नर, स्टीव होगन, विल मालजचुक, यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, चार्ल्स लैचमंड, बेन गॉर्डन, विल बायरोम, केसी बार्टन, एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर।
रिजर्व खिलाड़ी – जेड हॉलिक, टॉम पैडिंगटन, जूलियन ओसबोर्न।

