Wednesday, February 18

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज का आगाज होने जा रहा हैं जिसका पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जायेगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरे में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 19 अक्टूबर से वनडे और 29 अक्टूबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी।

टीम इंडिया इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि शुभमन गिल टेस्ट के बाद वनडे की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs AUS Head To Head In ODI
IND vs AUS Head To Head In ODI

वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों ने अब तक 152 मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैच जीते हैं और 58 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैचों बेनतीजा रहे हैं।

वहीं टीम इंडिया ने अब तक खेले 152 मैचों में 58 मुकाबले जीते हैं और 84 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का वनडे फॉर्मेट में पलड़ा भारी है।

INDIA AUSTRALIA
152 Total Match 152
58 Won 84
84 Lost 58
10 No Result 10
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मुकाबलों में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम बाज़ी मारती हुई दिख रही है। घरेलू सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले हुए हैं, जिसमें कंगारुओं ने 24 मैच जीते, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेले 36 मुकाबलों में 12 जीते और 24 में हार का सामना पड़ा है। नतीजों के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम से फिलहाल आगे है।

INDIA AUSTRALIA
36 Matches 36
14 Won 22
22 Lost 14
0 No Result 0
0 Tied 0

ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम में हेड टू हेड रिकॉर्ड रिकॉर्ड

पर्थ के ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला गया है। यह पहली बार है जब इस ग्राउंड पर दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देंगी। क्योंकि इसके पहले जो भी मैच पर्थ में खेले गए हैं वो वाका में खेले जाते रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 वनडे खेले हैं जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर (247 बनाम इंग्लैंड) जो कि 2018 में बनाया था। वहीँ उनका लोवेस्ट स्कोर (140 बनाम पाकिस्तान) जो पिछले साल बनाया था।

टीम इंडिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में अब तक कोई वनडे मैच नहीं खेला हैं। यह उनका पहला वनडे मैच हैं।

हाईएस्ट स्कोर 247/10
AUSTRALIA लोवेस्ट स्कोर 140/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version