Wednesday, February 18

वर्ल्ड कप 2025 अब मिडल फेज में पहुंच चुका हैं जहाँ से सभी टीमों के लिए हर एक मुकाबला काफी महत्वपूर्ण हो गया है। टीम इंडिया ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं और उनकी निगाह अब पॉइंट्स टेबल के टॉप में जाने की हैं। अपने घर में हो रहे इस टूर्नामेंट में टीम को कंडीशन और फैंस का पूरा सपोर्ट मिला हैं।

इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप से पहले ख़राब फॉर्म से जूझ रही थी और मैच जीतने के लिए तरस रही थी लें जैसे ही यह टूर्नामेंट शुर हुआ वो लगातार टीमों को धराशाई करने में लगी हुई हैं। पहले ही मुकाबले में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका को मात्र 69 रन पर ढेर कर दिया हैं।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।

ऐसी हो सकती हैं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Team India Expected Playing 11 Against England
Team India Expected Playing 11 Against England

1. प्रतिका रावल

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में प्रतिका रावल ही ओपनिंग करती हुई दिखेंगी। उनकी और स्मृति की जोड़ी ने जब से ओपनिंग करना शुरू किया हैं, तब से कन्सिस्टेंटली अच्छा प्रदर्शन किया है। हालाँकि इस वर्ल्ड कप में वो दोनों बहुत अच्छी नहीं लेकिन ठीक ठाक शुरुआत दिलाने में सगल रही हैं।

2. स्मृति मंधाना (उपकप्तान)

टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना के लिए वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 अच्छा नहीं घटा है। लेकिन, उनको फॉर्म में वापसी करने के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा। वो अपने दिन होने पर किसी भी गेंदबाजी टीम की लाइन और लेंथ बिगाड़ सकती हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वो लय में वापस आना चाहेंगी।

3. हरलीन देओल

हरलीन देओल ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत काफी शानदार की है। हालाँकि वो अपनी पारियों को बड़े स्कोर में कन्वर्ट नहीं कर पा रही हैं लेकिन उन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में सफलता दिलाई है। इंग्लैंड के खिलाफ वो बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगी।

4. हरमनप्रीत कौर (कप्तान)

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अब तक वीमेंस वर्ल्ड कप में कप्तानी से सभी को काफी प्रभावित किया है। घर में हो रहे इस टूर्नामेंट में उनके ऊपर फैंस की उम्मीदों का काफी ज्यादा दबाव हैं। जिसके चलते अभी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। जो कि एक चिंता का विषय नहीं हैं।

बड़े मैचों में हरमनप्रीत शानदार परफॉरमेंस के लिए जानी जाती हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार हैं और इस मुकाबले में वो बल्ले से अपने आलोचकों को जवाब देना चाहेंगी।

5. जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिगुएस के लिए वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 काफी ख़राब गया है। वो शुरु के कुछ मुकाबलों में अपने बल्ले का जोहर नहीं दिखा पाई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उनकी जगह पर सवाल नहीं हैं लेकिन उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा ताकि मिडल आर्डर बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल हो सकें।

6. दीप्ति शर्मा

इंडिया की धाकड़ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वो गेंद और बल्ले दोनों से दमदार परफॉरमेंस दे कर रही हैं। उनकी इंग्लैंड के खिलाफ जगह भी पक्की है।

7. ऋचा घोष (विकेटकीपर)

टीम इंडिया की ताबड़तोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन जो भी थोड़ा मौका मिला हैं, उसमें उन्होंने छोटी लेकिन बहुमूल्य पारियां खेली हैं। अपनी विकेटकीपिंग से भी उन्होंने सभी को काफी प्रभावित किया है।

8. स्नेह राणा

भारत की ऑलराउंडर स्नेह राणा का भी वीमेंस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने भी बल्ले और गेंद से भारतीय टीम को बैलेंस देने का काम किया है।
शुरुआती मुकाबलों में इस धाकड़ खिलाड़ी ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

9. श्री चरणी

श्री चरणी का वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। उनके नाम पर बहुत से विकेट नहीं दिख रहे हैं लेकिन उन्होंने जिस कंट्रोल के साथ गेंदबाजी की है, उसका फायदा दूसरे गेंदबाजों को भी मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भी वो वैसा प्रदर्शन दोहराना चाहेंगी।

10. क्रांति गौड़

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया को मैच जिताने वाली क्रांति गौड़ का इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खेलना तय है। उनसे एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। वो रेणुका का बखूबी साथ निभा रही हैं।

11. रेणुका सिंह

टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह भले ही अब तक वर्ल्ड कप में शांत रही हों, लेकिन जब से उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया है, तब से वो सबसे सफल गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वो पुराना जलवा दिखाना चाहेंगी।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रतिका रावल, स्मृति मंधना (उपकप्तान), हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगुएस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह.

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version