Thursday, June 18

सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को मैच जीता दिया है।

सूर्यकुमार यादव को हाल ही में टीम इंडिया की टी20 कप्तानी से हटा दिया गया और इसके साथ ही उन्हें स्क्वाड से भी बाहर कर दिया गया। लेकिन वह हार मानने के इरादे में नहीं है। मुंबई टी20 लीग में सूर्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया और अपनी टीम को मैच जीता दिया।

सूर्यकुमार यादव ने लगाया मैच विनिंग अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई टी20 लीग में फॉर्म में वापसी कर ली है। वह पिछले कुछ समय से लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे और आईपीएल में भी खराब फॉर्म में थे। लेकिन अब वह दोबारा फॉर्म में वापस आ गए है।

सूर्या ने अपनी टीम ट्रंफ नाइट्स के लिए नंबर 4 पर खेलते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद 72 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 58 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बनाए। इस धुआंधार पारी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला।

डिसूजा की गेंदबाजी के चलते सस्ते में निपटी मराठा रॉयल्स

मराठा रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सिद्धेश लाड ने ठीक शुरुआत दी। लेकिन उसके बाद लगातार टीम विकेट खोती रही और बाद में चिन्मय और मैक्सवेल स्वामीनाथन ने छोटी पारियों खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मराठा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवरों में 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। ट्रंफ की तरफ से सिल्वेस्टर डिसूजा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला। उन्होंने 4 ओवरों में 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

ट्रंफ नाइट्स ने दर्ज की आसान जीत

ट्रंफ नाइट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके दोनों ओपनर 36 रन पर पवेलियन पहुंच गए। लेकिन उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और नूतन ने शुरुआत में कम रिस्क उठाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

जब दोनों सेट हो गए तो उसके बाद सूर्यकूकार यादव ने ग्राउंड के हर कोने में शॉट खेले और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही नूतन ने कैप्टन का बखूभी साथ देते हुए अर्धशतक जड़ा। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। ट्रंफ ने 6 विकेट से आसान सी जीत दर्ज कर ली।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version