Wednesday, February 18

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो चुका है। पहला मैच पर्थ में खेला गया था और अब दूसरा मुकाबला एडिलेड के ऐतिहासिक एडिलेड ओवल मैदान में खेला जायेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा और टॉस सुबह 8:30 बजे होगा।

टीम इंडिया ने पहले मैच में अच्छा खेल दिखाया था। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में कि कौन सी टीम आगे हैं।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs AUS Head To Head In ODI
IND vs AUS Head To Head In ODI

दोनों टीमों ने अब तक वनडे फॉर्मेट में 152 मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 84 मैचों में जीत मिली हैं और 58 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैचों बेनतीजा रहे हैं।

वहीं, टीम इंडिया ने अब तक 152 मैच खेले हैं जिसमें से 58 मुकाबले जीते हैं और 84 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है। वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी है।

INDIA AUSTRALIA
152 Total Match 152
58 Won 84
84 Lost 58
10 No Result 10
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मुकाबलों पर नजर डालें, तो उसमें भी ऑस्ट्रेलियाई टीम बाज़ी मारती हुई दिख रही है। घरेलू सरजमीं पर दोनों देशों के बीच अब तक 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें कंगारुओं ने 24 मैच जीते, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेले 36 मुकाबलों में 12 जीत दर्ज की है और 24 में हार का सामना पड़ा है। नतीजों के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय टीम से फिलहाल आगे है।

INDIA AUSTRALIA
36 Matches 36
14 Won 22
22 Lost 14
0 No Result 0
0 Tied 0

एडिलेड ओवल स्टेडियम में हेड टू हेड रिकॉर्ड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच एडिलेड ओवल में वनडे के सिर्फ 5 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं जबकि 1 मैच में हार झेलनी पड़ी हैं। वहीँ इंडिया ने एडिलेड में खेले 5 मैचों में से सिर्फ 1 जीता है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

INDIA AUSTRALIA
5 Total Match 5
1 Won 4
4 Lost 1
0 No Result 0
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 399 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 63 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 1981 में सिडनी में बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 289 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2020 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 101 रन है, जो साल 1991 में पर्थ के वाका में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 399/5
INDIA लोवेस्ट स्कोर 63/10
AUSTRALIA हाईएस्ट स्कोर 389/4
लोवेस्ट स्कोर 101/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version