T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसको हम सब फटाफट क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। क्यूंकि इस फॉर्मेट में खेलते हुए टीमों के बड़े स्कोर हमेशा रोमांच और चर्चा का विषय रहते हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भी इस फॉर्मेट में कई बार धमाकेदार पारियां खेलकर विरोधी टीमों को चुनौतियां दी हैं। तब इस टीम की बल्लेबाजी क्षमता, आक्रामक शैली और तेज रन बनाने की रणनीति ने उसे इस फॉर्मेट में कई यादगार जीत भी दिलाई हैं। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. साल 2023 में 259/4 बनाम वेस्टइंडीज :-
इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज टीम का यह मैच आता है। क्यूंकि साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 4 विकेट के नुकसान पर 259 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया था।

वहीं तब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने भी अपने 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में तब क्विंटन डिकॉक ने केवल 44 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। इसके बाद अफ्रीका की टीम इस मैच को 6 विकेट से जीत गई थी।
2. साल 2009 में 241/6 बनाम इंग्लैंड :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड टीम का साल 2009 में खेला गया यह मैच आता है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहली पारी में खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 241 रन का स्कोर खड़ा किया था।

वहीं यह इस टीम का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इस मैच में तब ग्रीम स्मिथ ने 44 गेंदों पर 88 रन बनाए थे। उनके अलावा लूट्स बोस्मान ने 45 गेंदों पर ताबड़तोड़ 94 रन की पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने उस मैच को 84 रन से जीत लिया था।
3. साल 2015 में 231/7 बनाम वेस्टइंडीज :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज टीम का साल 2015 में खेला गया यह मैच आता है। उस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 231 रन का स्कोर बनाया था। वहीं इस मैच में फाफ डु प्लेसिस ने 56 गेंदों पर शानदार 119 रन की शतकीय पारी खेली थी।

जबकि उनके अलावा डेविड मिलर के बल्ले से भी 26 गेंदों में 47 रन आए थे। इसके बावजूद भी तब अफ्रीका की टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। क्यूंकि कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने 41 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि मार्लन सैमुअल्स के बल्ले से भी 60 रन आए थे।
4. साल 2016 में 229/4 बनाम इंग्लैंड :-
इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड टीम का साल 2016 में खेला गया यह मैच आता है। उस समय यह स्कोर साल 2016 के टी-20 विश्व कप में आया था। तब दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए अपने 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

उस मैच में अफ्रीका के लिए हाशिम अमला (58) और डिकॉक (52) ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की थी। इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम ने तब यह मैच केवल 2 विकेट खोकर ही जीत लिया था। क्यूंकि तब इंग्लैंड की टीम के लिए जो रूट ने 44 गेंदों में 83 रन की शानदार पारी खेली थी। जबकि जेसन रॉय ने भी केवल 16 गेंदों में 43 रन बना दिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







