Saturday, March 14

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज ख़त्म होने वाली हैं। पहला मैच बारिश की वजह से धूल गया था जबकि दूसरे मैच में भारतीय टीम ने अच्छा खेल दिखाते हुए सीरीज में बराबरी कर ली हैं।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट के बिल पाइपें ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। तो चलिए, इस मुकाबले के पहले दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs AUS Head To Head In T20I
IND vs AUS Head To Head In T20I

टी20 क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों ने 35 मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 12 मुकाबले जीते हैं और 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैच का नतीजा बारिश की वजह से नहीं निकला है।

वहीं टीम इंडिया ने खेले 35 मैचों में 20 जीते हैं और 12 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 2 मैच बारिश के चलते रद्द हो गए थे।

INDIA AUSTRALIA
35 Total Match 35
21 Won 12
11 Lost 21
2 No Result 2
0 Tied 0

ऑस्ट्रेलिया में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मुकाबलों में भी होम टीम पिछड़ रही हैं। घरेलू सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 मैच जीते, जबकि 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जबकि 1 मैच बारिश की वजह से धूल गया था।

इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 17 टी20 मुकाबलों में 8 जीते और 9 में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बेनतीजा रहा।

INDIA AUSTRALIA
18 Total Match 18
9 Won 9
8 Lost 8
1 No Result 1
0 Tied 0

बिल पाइपें ओवल क्रिकेट ग्राउंड में हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच गोल्ड कोस्ट के बिल पाइपें ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला गया हैं। यहीं नहीं इस ग्राउंड पर आज तक एक भी मेंस का मैच नहीं खेला गया हैं। यह पहला मौका हैं जब इस ग्राउंड पर कोई इंटरनेशनल मेंस मैच होगा। हालाँकि यहाँ पर दो वीमेंस के वनडे मैच और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ए के मैच खेले गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 235 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में थिरुवनंतपुरम में हुए मैच में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 74 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2007 में मेलबर्न में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 235/4
लोवेस्ट स्कोर 74/10

ऑस्ट्रेलिया का टी20 में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 225 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2023 में गुवाहाटी में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 86 रन है, जो साल 2014 में मीरपुर में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 225/5
लोवेस्ट स्कोर 86/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version