Thursday, February 19

Google News Sports Digest Hindi

IND vs AUS: इस समय भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के दौरे पर है। इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल रही है। तभी तो इस जारी ट्रॉफी के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली (IND vs AUS) टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इसके लिए अब पूर्व भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

Ravi Shastri | World Cup Winning Players To Coach Team India
Ravi Shastri | World Cup Winning Players To Coach Team India/ © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही (IND vs AUS) बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अभी तक दोनों भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बेहद ही निराशानजर प्रदर्शन रहा है। इसके चलते ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी लगातार फ्लॉप हो रही है। तभी तो भारतीय टीम (IND vs AUS) को अब मेलबर्न टेस्ट मैच भी गंवाना पड़ा है।

Ravi Shastri Apologizes For Spreading False News Of Nari Contractor
Ravi Shastri

इस टेस्ट मैच को हारने के बाद से ही अब दोनों दिग्गजों पर सवाल उठने लगे हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि इस जारी टेस्ट सीरीज के बाद दोनों दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान कर देंगे। तभी तो अब इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

IND vs AUS रोहित और कोहली पर क्या बोले रवि शास्त्री :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (IND vs AUS) ने कहा है कि विराट कोहली अभी कुछ साल और क्रिकेट खेल सकते हैं। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में अपनी फॉर्म और तकनीक के साथ लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। तभी तो भारतीय टीम (IND vs AUS) के कप्तान को अपने भविष्य को लेकर विचार करने की जरूरत है।

Virat Kohli and Rohit Sharma
image source via getty images

इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विराट कुछ समय तक और खेलेंगे। इस समय वह जिस तरह आउट हो रहा है, या अन्य चीजें, अभी उसे भूल जाइए। यहां पर मुझे लगता है कि वह अभी अगले 3 या चार 4 साल और खेलेंगे। वहीं जहां तक रोहित शर्मा का सवाल है, उसे फैसला करना होगा। क्यूंकि इस समय उनका फुटवर्क पहले जैसा नहीं रहा है।

क्यों चूक रहे है रोहित शर्मा :-

पूर्व भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने भारतीय कप्तान (IND vs AUS) रोहित शर्मा के मौजूदा फॉर्म को लेकर कहा है कि वह शायद कई बार शॉट खेलने में देरी करता है। तभी तो इस सीरीज के अंत में उनको इस पर फैसला करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने रोहित के बल्लेबाजी की तकनीकी समस्याओं पर भी सवाल उठाया है।

IND vs BAN Pitch Report: काली मिट्टी पर किसका चलेगा सिक्का? भारत-बांग्लादेश टेस्ट से पहले जानें कानपुर की पिच रिपोर्ट
IND vs BAN Pitch Report: Rohit and Virat / Getty Images

भारतीय टीम (IND vs AUS) के पूर्व हेड कोच ने कहा है कि हमने इस जारी सीरीज में कई बार देखा है कि उनका आगे का पैर गेंद की ओर उतना नहीं जा रहा जितना जाना चाहिए। तभी तो अब यह देखने वाली बात होगी कि आखिरी सिडनी टेस्ट के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट फॉर्मेट में अपने भविष्य पर क्या फैसला लेते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version